विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMKOC: कर्ज में डूबे थे गुरुचरण सिंह, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ ये काम कर रहे थे 'रोशन सोढ़ी'

Published: Sat, 27 Apr 2024 04:01 PM (GMT+05:30)

तारक मेहता... के रोशन सिंह सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद से उनके मिलने की ...और पढ़ें

गुरुचरण सिंह और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कास्ट
गुरुचरण सिंह और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कास्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह की खोजबीन में पुलिस लगातार लगी हुई है। दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरुचरण के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली है। फैमिली के साथ ही फैंस और उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड्स भी उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। 

गुरुचरण सिंह लंबे समय तक 'तारक मेहता...' शो से जुड़े रहे। उनका पंजाबी कॉमेडी कैरेक्टर काफी फेमस हुआ। इतना कि उन्होंने शो तक छोड़ दिया, लेकिन फैंस की भारी डिमांड के चलते उन्हें वापसी करनी पड़ी। हालांकि, दोबारा फिर उन्होंने 'तारक मेहता...' शो को अलविदा कह दिया और फिर कभी लौटकर नहीं आए। 

दो बार छोड़ा था शो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो गुरुचरण सिंह के लिए वरदान जैसा साबित हुआ था। इस शो से पहले वह कर्ज के बोझ तले दबे थे। उसे चुकाने के लिए उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्ट ज्वाइन की। पहले एपिसोड से लेकर अब तक घर-घर में 'रोशन सिंह सोढ़ी' का उनका खुशमिजाज अंदाज चर्चा में बना है।  

गुरुचरण सिंह 2008-2013 तक शो का हिस्सा बने रहे। बाद में असित मोदी से कुछ विवाद के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। हालांकि, तब तक वह इतने पॉपुलर हो चुके थे कि दूसरे किसी एक्टर को फैंस 'सोढ़ी' के रोल में एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं थे। लोगों की डिमांड के आगे मेकर्स को घुटने टेकने पड़े और गुरुचरण सिंह वापस आए।

दोबारा इस कारण से छोड़ा था शो

वापसी के बाद छह साल तक उन्होंने शो किया। फिर 2020 में लॉकडाउन के वक्त उन्होंने फिर से शो छोड़ दिया। गुुरुचरण सिंह ने दोबारा शो अपने पिता का ध्यान रखने के लिए छोड़ा था। उनकी सर्जरी हुई थी। ऐसे में एक्टिंग से दूरी बनाते हुए गुरुचरण घर पर ही पिता का ख्याल रखने लगे।  

कर्ज में डूबे थे गुरुचरण सिंह

एक बार लाइव के दौरान गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया था कि वह एक्टिंग में शौकिया नहीं, बल्कि कर्ज उतारने के लिए आए थे। उन्होंने कहा था उनके सिर पर बहुत सारा कर्ज था। कर्ज उतारने का जब कोई रास्ता नहीं समझ आया, तब उन्हें छह महीने के अंदर उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोल मिल गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस शो से उनकी किस्मत ने मोड़ लिया और वह अपना कर्जा उतार पाए।

यह भी पढ़ें: TMKOC: लापता होने से पहले ऐसी थी गुरुचरण सिंह की कंडीशन, 'तारक मेहता...' के सोढ़ी ने दोस्त को भेजा था ये मैसेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।