विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दरोगा हप्पू सिंह' की निकली लॉटरी, 'शैतान' एक्टर R Madhavan संग करेंगे 'हिसाब बराबर'

Published: Mon, 06 May 2024 09:35 AM (IST)

टेलीविजन पर भाबी जी घर पर हैं से लेकर चिड़ियाघर तक शोज में अलग-अलग किरदार अदा कर चुके अभिनेता योगेश ...और पढ़ें

'शैतान' एक्टर R. Madhavan संग हप्पू सिंह करेंगे 'हिसाब बराबर'/ फोटो- Twitter
'शैतान' एक्टर R. Madhavan संग हप्पू सिंह करेंगे 'हिसाब बराबर'/ फोटो- Twitter

HighLights

  1. दरोगा हप्पू सिंह आर माधवन संग करेंगे 'हिसाब बराबर'
  2. टीवी पर योगेश त्रिपाठी ने खेली है लंबी पारी
  3. एक बार फिर 'चिड़ियाघर' के निर्देशक संग करेंगे काम

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। टेलीविजन पर ऐसे कई शोज प्रसारित होते हैं, जिनके एक्टर के नाम भले ही आपको याद न हों, लेकिन उनके किरदारों के नाम दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम है 'हप्पू की उलटन पलटन' अभिनेता योगेश त्रिपाठी का।

टेलीविजन पर एक लंबे समय से 'दरोगा हप्पू सिंह' बनकर सबको डराने की बजाय हंसाने वाले अभिनेता योगेश त्रिपाठी अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे वो ऑनस्क्रीन शैतान एक्टर आर माधवन संग 'हिसाब बराबर' करेंगे।

आर माधवन संग 'हप्पू' करेंगे हिसाब बराबर

धारावाहिक हप्पू की उलटन पलटन में दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता योगेश त्रिपाठी ने अपनी आगामी फिल्म 'हिसाब बराबर' के बारे में दैनिक जागरण से खास बातचीत की और आर माधवन संग काम करने का अनुभव बताया।

यह भी पढ़ें: हप्पू की उलटन पलटन के एक्टर योगेश त्रिपाठी के घर आई बेटी, शेयर की पहली तस्वीर

योगेश त्रिपाठी ने कहा,

"टीवी के अलावा मैं फिल्मों और डिजिटल प्लेटफार्म की दिशा में भी काम कर रहा हूं। अभी आर माधवन के साथ एक फिल्म आने भी वाली है, जिसका नाम है हिसाब बराबर। इस फिल्म को अश्विनी धीर ने बनाया है, जिनके साथ मैं लापतागंज चिड़ियाघर करता था। उसमें 12-13 दिन का काम निकला था, तो एक छोटी सी भूमिका निभाई है"।

किस विषय पर आधारित है 'हिसाब बराबर'?

मैंने वह फिल्म इसलिए की क्योंकि उसमें मुझे सामान्य लुक में दिखाया गया है। आमतौर पर लोग टीवी में हप्पू सिंह को देखते हैं, जबकि फिल्म में मैं अपने सामान्य लुक में दिखूंगा। फिल्म का विषय भी अच्छा है, यह बैंकों में होने वाले भ्रष्टाचार पर आधारित है।

फिल्म में आर माधवन, नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में है। आपको बता दें कि साल 2015 में योगेश त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में सीरियल 'हप्पू की उलटन-पलटन' ज्वॉइन किया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। वह साल 2009 में फिल्म पा में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर हप्पू सिंह फेम योगेश त्रिपाठी बचपन के दोस्तों पर करते है पूरा भरोसा, कही खास बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।