Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harshad Aparna Breakup: हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार हुए अलग, 4 साल बाद टूटा रिश्ता !

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 04:44 PM (IST)

    टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा और एक्ट्रेस अपर्णा कुमार हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। खबरों की माने तो एक्टर ने इस खबर की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताय ...और पढ़ें

    Harshad Arora, Aparna Kumar, separated, credit instagram
    Harshad Arora, Aparna Kumar, separated, credit instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Harshad Arora and Aparna Kumar Breakup: टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और एक्ट्रेस अपर्णा कुमार (Aparna Kumar) को लेकर खबर है कि अब दोनों हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। खबरों की माने तो एक्टर ने इस खबर की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि हमारे बीच मतभेदों के कारण अलग हुए है।, 'हां, हम अलग हो गए हैं लेकिन मैं इसे निजी रखना चाहता हूं। मैंने उसके साथ रिश्ते में जो भी समय बिताया है वह शानदार था...। हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन मैं उन पर कमेंट नहीं करना चाहता। उसको मेरी शुभकामनाएं।'

    वहीं इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा है कि 'हम लंबे कमिटमेंट के इस रिश्ते में सेम पेज पर नहीं थे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और मुझे उम्मीद है कि उन्होंने जो भी फैसला किया है उससे वह खुश हैं। मैंने इस रिश्ते में साढ़े चार साल लगाए, बेशक यह दर्दनाक होने वाला है, लेकिन हां मैं आगे बढ़ रही हूं।'

    इस शो में दोनों ने किया था साथ काम

    View this post on Instagram

    A post shared by Aparna Kumar (@aparnarunkumar)

    इस कपल ने 2018 में ‘मायावी मलंग’शो में काम किया था इसमे अपर्णा ने हर्षद की मां का किरदार निभाया था। इसी शो में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। ये शो स्टार भारत पर आया था। इसमे दोनों ने ऑनस्क्रीन मां- बेटे का रोल किया था। शो की शूटिंग के दौरान भी दोनों एक दूसरे के साथ ही रहते थे। दोनों को लेकर एक बार शादी की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि इन खबरों का खुद हर्षद ने खंडन किया था।

    शादी को लेकर आई थी खबरे 

    इस दौरान हर्षद से शादी को लेकर भी सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि शादी जब होगी, बता दिया जाएगा। लेकिन अब ऐसा ही होगा। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने शो 'तेरा क्या होगा आलिया' में काम किया है। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'बेइंतहा' में भी नजर आ चुके हैं। इस सीरियल में उन्हें जैन के किरदार में फैन्स ने बेहद पसंद किया था।

    खबरें और भी