Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के फैंस के लिए बुरी खबर, शो को अलविदा कह रहे हैं ये फेमस एक्टर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 05:49 PM (IST)

    ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शो में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) नजर आ रहे हैं जो अभिमन्यु (Abhim ...और पढ़ें

    yeh rishta kya kehlata hai Harshad Chopda
    yeh rishta kya kehlata hai Harshad Chopda

    HighLights

    1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए बुरी खबर
    2. हर्षद चोपड़ा के शो छोड़ने की खबर आई सामने
    3. शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं हर्षद

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये शो सालों पुराना है, इसमें अब तक काफी कुछ बदलाव देखने को मिले। कई नई कहानी भी सामने आई। हिना खान और करण मेहरा इस शो की सबसे पहली लीड कास्ट थी।

    हालांकि, दोनों सालों पहले ये शो छोड़ चुके हैं। अब शो में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) नजर आ रहे हैं जो अभिमन्यु (Abhimanyu) का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में अब हर्षद चोपड़ा के फैंस को निराश करने वाली खबर सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर ये शो छोड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी Kajol की एंट्री, अक्षरा-अभिमन्यु की जिंदगी में लाएंगी जबरदस्त ट्विस्ट!

    क्या शो छोड़ रहे हैं हर्षद चोपड़ा ?

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक्टर हर्षद चोपड़ा, अभिमन्यु (Abhimanyu) के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि एक्टर शो छोड़ने वाले हैं।

    इतना ही नहीं शो में उनके आखिरी दिन की तारीख भी सामने आई है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने शो को अलविदा कहने का नोटिस दे दिया है। वह इस महीने की 30 तारीख को आखिरी शूट करेंगे। एक्टर का इस तरह शो छोड़कर चले जाने फैंस को बड़ा झटका दे रहा है।

    खबरें और भी

    अभिमन्यु का किरदार निभाएगा ये एक्टर

    एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के शो से अलविदा कहने के बाद नए अभिमन्यु का रोल कौन करेगा इसका भी खुलासा हो गया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने शो में नए अभिमन्यु का रोल अभिनेता फहमान खान को दिया है। दरअसल, ये सब शो में आए लीप की वजह से होगा। हालांकि, अभी इन सब बातों पर ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में बड़ा ट्विस्ट, अभि-अक्षरा की जिंदगी से खत्म होगा अभिनव का चैप्टर! एक होंगे अभीरा