विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hatim बन छोटे पर्दे पर जीता था जनता का दिल, 22 साल बाद अब कहां ये एक्टर

Published: Tue, 02 Sep 2025 05:48 PM (IST)

Hatim 90 के दशक में शक्तिमान के बाद बच्चों के लिए कोई दूसरा सुपरहीरो था तो वो था हातिम। हातिम ...और पढ़ें

कहां हैं हातिम सीरीयल के राहिल आजम
कहां हैं हातिम सीरीयल के राहिल आजम

HighLights

  1. कहां हैं हातिम सीरियल के राहिल आजम
  2. हातिम बन जीता था दर्शकों का दिल
  3. क्या कर रही है हातिम सीरियल की स्टारकास्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में मनोरंजन की कोई कमी नहीं है हर महीने कुछ ना कुछ नया ओटीटी और थिएटर में आता रहता है। वहीं अब सब अपने-अपने फोन पर घर बैठे अपनी मनपसंद सीरीज या मूवी देख सकते हैं। लेकिन एक वक्त था जब सब साथ बैठकर एक ही सीरीयल या मूवी देखा करते थे। इनमें से एक सीरीयल था हातिम जिसकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। हातिम 90 के दशक के बच्चों के लिए रीयल सुपरहीरो जैसा था। लेकिन आज हातिम का किरदार निभाने वाले राहिल आजम कहां है चलिए जानते हैं।

अब कहां हैं राहिल आजम?

शक्तिमान के बाद हातिम ही बच्चों का दूसरा सुपरहीरो था और इसमें हातिम का किरदार राहिल आजम ने निभाया था। आपको बता दें राहिल अभी भी एक्टिंग में सक्रिय हैं और टीवी का जाना माना नाम है। हाल ही में वे 2020 और 2022 में टीवी शो मैडम सर में डीएसपी अनुभव सिंह के रूप में दिखाई दिए। वह एक मॉडल भी हैं और तू आशिकी और सीआईडी ​​समेत अन्य टेलिविजन शोज में भी दिखाई दिए।

 फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- करण जौहर ने Kar Gayi Chull गाने में रवीना टंडन का नाम जोड़ने से पहले मांगी थी इजाजत, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब!

क्या थी हातिम की कहानी?

शो कि कहानी यमन के शहजादे यानि हातिम के इर्द गिर्द बुनी गई थी जिसे दुर्गापुर की राजकुमारी सुनैना को शैतान से बचाना था और इसी के चलते हातिम जास्मिन के बॉडीगार्ड के साथ सात सवालों के जवाब ढूंढने के लिए निकल पड़ता है इस बीच उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

बाकी की स्टारकास्ट कहां है?

हातिम में किकू शारदा ने भी जबरदस्त काम किया था और अब वे टीवी का बड़ा नाम बन चुके हैं। किकू ज्यादातर द कपिल शर्मा शो में नजर आते हैं और कुछ फिल्मों में भी नजर आए हैं। किकू ने हातिम में होबो (जास्मिन के बॉडीगार्ड) का रोल निभाया था। वहीं बुराई के बादशाह दज्जाल का किरदार निभाने वाले निर्मल पांडे का निधन हो गया है, उन्होंने 2010 में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

शो में राजकुमारी जास्मिन का किरदार निभाने वाली पूजा घई रावल भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। शो में राहिल और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। वहीं परिस्तान के राजा का किरदार निभाने वाले टॉम ऑल्टर भी अब एक जाने माने एक्टर हैं जिन्होंने कई शोज और फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- एक झूठ ने बर्बाद किया इस मशहूर एक्ट्रेस का करियर, धर्मेंद्र-अमिताभ जैसे बड़े कलाकारों संग कर चुकी है काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।