Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Breast Cancer की तीसरी स्टेज पर हैं Hina Khan, पोस्ट कर कहा- मैं मजबूती से लड़ रही हूं

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 01:14 PM (IST)

    टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री Hina Khan ने एक ऐसी खबर अपने फैंस को दी है जिससे उनके चाहने वाले काफी चिंतित हो उठे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक ...और पढ़ें

    हिना खान ने दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी/ फोटो- Instagram
    हिना खान ने दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर
    2. सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
    3. ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में भी अपने व्यक्तित्व से हर किसी का दिल जीता है। टेलीविजन की चर्चितअभिनेत्रियों में से एक हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुडी जानकारी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

    अब हाल ही में हिना खान ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। हिना खान ने खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका इलाज चल रहा है।

    मैं बहुत मजबूत हूं- हिना खान 

    हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपने फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए लिखा, "हेलो सभी को,  हाल ही में जो रूमर्स उड़ रहे थे, मैं उसके बारे में सभी हिनाहोलिक्स और जो भी मुझसे प्यार करते हैं, मेरी केयर करते हैं, उन्हें बताना चाहती हूं। 

    मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं। इस गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी मैं आप सबको ये सुनिश्चित कर दूं कि अभी मैं पहले से बेहतर हूं। मैं बहुत मजबूत हूं, दृढनिश्चय हूं, मुझे यकीन है कि मैं इस बीमारी को हरा दूंगी। मेरा ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है, मैं इसके लिए जो भी जरूरी है, वह कर रही हूं"। 

    खबरें और भी

    मैं अभी अपने परिवार के साथ हूं- हिना खान 

    हिना खान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,

    "मैं आप सबसे बस ये गुजारिश कर रही हूं कि इस समय पर मेरी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें। मैं आप सबके प्यार का बहुत सम्मान करती हूं। मैं ऐसे सफर से गुजर रही हूं जिसमें अगर मुझे आपका सपोर्ट रहेगा, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इस वक्त अपने परिवार के साथ हूं और फोकस हूं और पॉजिटिव भी हूं। भगवान की कृपा से हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और दोबारा एकदम स्वस्थ हो जाऊंगी। आपकी प्रेयर, दुआएं और प्यार भेजें"।

    हिना खान के फैंस भी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें पिता की स्ट्रांग गर्ल बता रहे हैं।