यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर के बालों के बाद Hina Khan की अब झड़ी पलकें भी, कैंसर के दर्द से जूझ रहीं एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से करियर की शुरुआत कर घर ...और पढ़ें

HighLights
- ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 से जूझ रहीं हिना खान
- हिना खान की बची सिर्फ एक पलक
- एक्ट्रेस के लिए खड़ा रहना भी हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Cancer) है। जब से एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बात को शेयर किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं, उनके चाहने वाले हर दिन इस बात की कामना करते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से रिकवर कर लें।
हिना खान ने कुछ दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिये बताया था कि उन्हें न्यूरोपैथिक पेन है। इस कारण उनका एक ही समय पर कुछ मिनटों के लिए भी खड़े रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी सिर्फ एक पलक बाकी रह गई है। हिना खान ने इसकी फोटो भी शेयर की है।
हिना खान की आंखों में बची सिर्फ एक पलक
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस ने अपनी आंखों की सेल्फी पोस्ट कर दिखाया है कि सिर्फ एक पलक बची है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये पलकें जो मेरी आंखों का हिस्सा थीं, जो मेरी आंखों को खूबसूरत बनाती थीं...और अब मेरी एक आईलैश बची है, जो बाकी पलकों से थोड़ी ज्यादा हिम्मती निकली क्योंकि यह अब तक बची हुई है। मैं अपनी कीमोथेरैपी सेशन के आखिरी पड़ाव पर हूं और मेरी यह आखिरी पलक मेरी मोटिवेशन है। हम इस कठिन समय को भी पार कर ले जाएंगे।'
View this post on Instagram
लगानी पड़ती है नकली पलकें
इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय से नकली पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब इन कारणों से शूट के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan को गले लगाते समय स्टेज पर लड़खड़ा गईं Hina Khan, फैंस को हुई उनकी हेल्थ की चिंता
हिना के लिए फैंस ने मांगी दुआ
हिना खान के लिए उनके फैंस ने दुआ मांगी है कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं। वहीं, उनकी पोस्ट पर जूही परमार, मौनी रॉय, राखी सावंत सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है।