यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TV Couple Hate Each Other: ये ऑन-स्क्रीन सुपरहिट जोड़ियां असल जिंदगी में एक-दूसरे से करती हैं बेशुमार नफरत
Tv Couple Hate Each Other टेलीविजन पर कई जोड़ियां ऐसी रहीं जिन्हें आज भी जब फैंस देखते हैं तो उन कपल्स पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन ऑन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Tv Couple Hate Each Other: टीवी पर एक्टर्स एक-दूसरे के साथ सालों-सालों काम करते हैं, एक-दूसरे के साथ काम करते हुए कई कलाकारों की जोड़ियां भी बन जाती हैं। टीवी पर दिखने वाली ये जोड़ियां ऑडियंस को तो काफी पसंद आती हैं। परदे पर कई टीवी की लीड जोड़ियों को साथ में देखकर यही लगता है कि ये सितारे असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के करीब और एक दूजे के बहुत ही अच्छे दोस्त होंगे। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। टीवी की कई ऐसी लोकप्रिय जोड़ियां हैं, जो असल जिंदगी में एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। जिनके सेट पर से अक्सर लड़ाई झगड़े की खबरें आती रहती हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।
परिधि शर्मा-रजत टोकस
जोधा अकबर टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक था। इस शो में परिधि शर्मा ने जोधा और रजत टोकस ने अकबर का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ खूब पसंद की जाती थी। लेकिन खबरों की मानें तो दोनों ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे को सामने बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। ऐसा कहा जाता है कि अकबर की भूमिका निभाने वाले रजत टोकस खुद को परिधि शर्मा से ज्यादा सीनियर मानते थे। यही वजह थी कि दोनों की बिलकुल भी आपस में नहीं बनती थी।

रति पांडे-सुमित वत्स
रति पांडे और सुमित वत्स भी टीवी के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जिनकी नफरत ने खूब सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक तरफ जहां रति को सुमित काफी इरिटेटिंग लगते थे। तो वही इन सुमित और रति की दूरी की वजह इन दोनों का रिश्ता भी बताया जा रहा था।

नीति टेलर- पार्थ समथान
नीति टेलर और पार्थ समथान को बतौर कपल स्क्रीन पर फैंस खूब पसंद करते थे। लेकिन ये शायद ही आपको पता होगा कि असल जिंदगी में दोनों की एक-दूसरे से बिलकुल भी नहीं बनती थी। दोनों अपना शॉर्ट खत्म होने के बाद एक-दूसरे को देखना भी नहीं पसंद करते थे। एक समय तो ऐसा आया था जब पार्थ ने इस शो को ही अलविदा कह दिया था।
खबरें और भी
दीपिका सिंह - अनस रशीद
संध्या और सूरज की जोड़ी 'दीया और बाती हम' में खूब पसंद की गई। मेन लीड के इस किरदार को दीपिका सिंह और अनस रशीद ने निभाया था। एक समय पर दोनों काफी अच्छे दोस्त भी रहे हैं। लेकिन अचानक ही कुछ सालों पहले दोनों के बीच अचानक झगड़े की खबरों ने खूब तूल पकड़ा। खबर आई थी कि दीपिका सिंह ने अनस को गलत तरीके से छूने की वजह से सेट पर जोरदार तमाचा जड़ दिया था। तबसे ही इन दोनों के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो गई।
.jpg)
सोनारिका भदौरिया-मोहित रैना
देवों के देव महादेव टेलीविजन के सबसे बेहतरीन शोज में से एक रहा है। कई सालों तक मोहित रैना को इस शो में भोलेनाथ के रूप में काफी पसंद किया गया। इस शो में सबसे पहले मोहित के साथ सोनारिका भदोरिया की जोड़ी बनी। दोनों को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया गया, लेकिन शायद ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ऑफ स्क्रीन ये दोनों भी एक-दूसरे को बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। जिसकी वजह से शो से सोनारिका को रिप्लेस भी किया गया।

श्वेता तिवारी-सीजेन खान
सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' आज भी लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। इस शो में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा और सीजेन ने अनुराग बासु का किरदार निभाया था। दोनों ऑन स्क्रीन भले ही एक आदर्श कपल थे लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों एक-दूसरे को बर्दाश्त भी नहीं कर सकते थे। सीजेन खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी को लेकर भी कई खुलासे किए थे।
.jpg)
हिना खान-करन मेहरा
हिना खान और करन मेहरा की ऑन स्क्रीन अक्षरा और नैतिक की जोड़ी ने फैंस का खूब दिल जीता। लेकिन आप ये जानकर पूरी तरह हैरान रह जाएंगे कि ऑफ स्क्रीन ये कपल एक-दूसरे को अपनी आंखों के सामने देखना भी बर्दाश्त नहीं करता। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों सेट पर जब एक-दूसरे को देखते थे तो हाय हेलो तक नहीं करते थे।