Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan के बाद Arun Govil के करियर पर लगा था ग्रहण, कमर्शियल फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद

    Updated: Tue, 21 May 2024 09:11 PM (IST)

    Arun Govil हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिनके अलावा कोई और कलाकार भगवान श्री राम की भूमिका पर खरा नहीं उतर सका। टीवी सीरियल रामायण में उन्होंने बड़ी ...और पढ़ें

    रामायण के बाद अरुण के करियर पर लग गया था ब्रेक (Photo Credit-Jagran)
    रामायण के बाद अरुण के करियर पर लग गया था ब्रेक (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. रामायण टीवी सीरियल में श्री राम बने थे अरुण गोविल
    2. इस शो के बाद एक्टर के कमर्शियल करियर पर लगा था ग्रहण
    3. कई फिल्मों में काम कर चुके हैं अरुण गोविल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण (Ramayan) को भला कौन भूल सकता है। निर्देशक रामानंद सागर के इस माइथोलॉजिकल शो में अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने भगवान राम की भूमिका को अदा किया था। जिस तरह से अरुण ने इस कैरेक्टर को प्ले किया, उसकी चर्चा आज भी की जाती है और सिर्फ इतना ही नहीं रामायण के राम के रूप में उन्हें पहचाना भी जाता है। 

    लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि रामायण टीवी सीरियल के बाद अरुण गोविल के फिल्मी करियर पर नेगेटिव प्रभाव पड़ा और एक्टर को फिल्में मिलना बंद हो गईं। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं। 

    रामायण की वजह से अरुण के एक्टिंग करियर पर लगा ग्रहण

    अरुण गोविल ने बड़ी ही सादगी के साथ रामायण धारावाहिक में प्रभु श्री राम के किरदार को निभाया था। आलम ये था कि सच में लोग उन्हें अयोध्या नंदन के रूप में देखने लगे थे। रामायण काफी हिट हुई और इसे कई बार दूरदर्शन पर रीटेलीकास्ट भी किया गया। 

    लेकिन इसकी काली सच्चाई एक ये भी रही कि इस सीरियल के बाद अरुण का कमर्शियल करियर पूरी तरह से ठप्प हो गया। दरअसल राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने इस मामले को लेकर खुलकर बात की है और बताया- रामायण के बाद मुझे काफी शोहरत मिली, लेकिन एक सच ये भी था कि फिल्मों में मुझे काम मिलना पूरी तरह से बंद हो गया था। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ramayan के राम के लिए रिजेक्ट हो गए थे Arun Govil, शूटिंग शुरू होने के बाद ऐसे पलट गया पूरा पासा

    मेकर्स मुझसे कहते थे कि अरुण हम आपको कौन सा रोल दें, आपकी छवि सब के जहन में भगवान राम के रूप में बन चुकी है। ऐसे में बताइए आपको कैसा किरदार दिया। एक अभिनेता के तौर पर सालों तक रामायण का नेगेटिव इफेक्ट्स मुझ पर पड़ा।

    इसके बाद मैंने छोटे पर्दे पर की तरफ रूख किया और कुछ ग्रे कैरेक्टर भी किए, लेकिन बाद में मैंने खुद से पूछा कि आखिर मैं क्या कर रहा हूं। हालांकि कुछ समय बाद गाड़ी पटरी पर लौट आई। 

    रामायण से पहले कीं ये बॉलीवुड मूवीज

    1987 में रामायण टीवी सीरियल की शुरुआत हुई थी। इससे पहले अरुण गोविल हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार अपना सिक्का जमा चुके थे। रामायण से पहले वह पहेली, जुदाई, राम तेरा देश, कर्म युद्ध, हिम्मतवाला और बादल जैसी कई मूवीज में अहम भूमिका अदा कर चुके थे। हालांकि रामायण के बाद उनकी फिल्मों की संख्या में तेजी से गिरावट आने लगी। 

    अक्षय कुमार की इस फिल्म से किया कमबैक

    संघर्ष के दिनों में अरुण गोविल ने भोजपुरी, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2007 में राजस्थानी फिल्म कन्हैयो के 16 साल बाद अरुण ने अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 से हिंदी सिनेमा में सक्सेसफुल कमबैक किया। 

    रणबीर की रामायण में भी दिखेंगे अरुण

    टीवी पर रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने का बाद अब एक बार फिर से अरुण गोविल रामायण का हिस्सा बनने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार छोटे पर्दे पर नहीं, बल्कि बड़े पर्दे की रामायण में वह दिखेंगे। दरअसल रणबीर कपूर की रामायण में अरुण राजा दशरथ का किरदार अदा कर रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Ramayana में इस फेमस हीरो की एंट्री, Ranbir Kapoor के साथ निभाएंगे अहम रोल, फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी