विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat: श्रीकृष्ण नहीं यह किरदार निभाना चाहते थे नितीश भारद्वाज, दिलचस्प है वासुदेव बनने की कहानी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 04 Apr 2023 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2023 06:37 PM (IST)

90 के दशक में जब कई अलग-अलग तरह के शो आते थे तब एक शो ऐसा भी था जिसे देखने ...और पढ़ें

File Photo of Nitish Bharadwaj (Left) and his Still Image from Mahabharat (Right)
File Photo of Nitish Bharadwaj (Left) and his Still Image from Mahabharat (Right)

नई दिल्ली, जेएनएन। 1998 में बीआर चोपड़ा का शो 'महाभारत' जब टीवी पर आता था, तो लोग इसे बड़े चाव के साथ देखते थे। उस जमाने में आने वाले इस सीरियल को हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया। चाहे बच्चे हों या बड़े, अच्छाई और बुराई के बीच का फर्क बताने वाले बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' को पूरे भारत देश से प्यार मिला।

इस शो में नितीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए वह आजतक चर्चित हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल से पहले ऑडिशन के नाम पर उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे।

किस्मत से मिला श्रीकृष्ण का रोल

रिपोर्ट्स के अनुसार, कई ऑडिशन के बाद श्रीकृष्ण के रोल के लिए फाइनल एक्टर का नाम तय हो पाया था, जो कि नितीश भारद्वाज ने प्ले किया था। मगर बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में उन्हें यह रोल किस्मत से मिला था। वह ऑडिशन देने तो किसी और रोल के लिए गए थे, मगर उनकी झोली में आया श्रीकृष्ण का किरदार। इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

कृष्ण नहीं, इस रोल के लिए दिया था ऑडिशन

नितीश भारद्वाज आज लोगों को बीच 'श्रीकृष्ण' के नाम से मशहूर हैं। इस किरदार ने उन्हें न सिर्फ नाम और शोहरत दिया, बल्कि लोगों के मन में उनकी छवि भगवान की बन गई। वह जहां भी जाते, लोग उन्हें भगवान समझ कर पूजते। मगर इस दिग्गज कलाकार को श्रीकृष्ण के नाम पर यह प्यार बड़ी किस्मत से मिला था।

दरअसल, नितीश, श्रीकृष्ण का नहीं, बल्कि विदुर का किरदार निभाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था और सिलेक्ट भी हो गए थे।

अचानक छिन गया था विदुर का किरदार

सब कुछ फाइनल हो चुका था और नितीश भारद्वाज सेट पर पहुंच चुके थे। वह मेकअप रूम में तैयार हो ही रहे थे कि अचानक पता लगा कि यह रोल वीरेंद्र राजदान को दे दिया गया है। जब नीतीश ने शो के डायरेक्टर रवि चोपड़ा से बात की, तो उन्होंने कहा कि कुछ एपिसोड बाद विदुर बूढ़ा हो जाएगा। ऐसे में यह किरदार उनपर सूट नहीं करेगा। नीतीश भारद्वाज के हाथ से यह रोल तब गया था जब उनके पास काम के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं था।

हाथ से निकला यह कैरेक्टर भी

इसके बाद नितीश को नकुल और शादेव की भूमिका के लिए ऑडिशन देने को कहा गया, लेकिन उन्हें अभिमन्यू का रोल प्ले करने का मन था। हालांकि, उनकी पर्सनालिटी के अनुसार, उन्हें यह रोल भी नहीं दिया गया। इतने संघर्ष के बाद उनके पास आया श्रीकृष्ण का रोल, जिसे करने के लिए वह बिलकुल तैयार नहीं थे।

दरअसल, नितीश काफी यंग थे, और श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के लिए बॉडी लैंग्वेज से लेकर भाषाशैली तक उसी अनुसार होनी थी। वह स्क्रीन टेस्ट देने में कॉन्फिडेंट नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और अंत में श्रीकृष्ण की भूमिका में लोगों को नितीश भारद्वाज मिले।