विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kishore Kumar का वो आइकॉनिक गाना जो बना सुपरहिट TV सीरियल की पहचान, घर-घर में 'रात' को बजने लगा था गीत!

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:21 PM (IST)

45 साल पहले किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने एक रोमांटिक गाना गाया जो बाद में एक टीवी सीरियल (TV Serial Song) की पहचान बन गया।

किशोर कुमार का गाना टीवी के चलते वायरल हुआ। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

किशोर कुमार का गाना टीवी के चलते वायरल हुआ। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. टीवी में इस्तेमाल हुआ किशोर कुमार का गाना

  2. 45 सालों से हिट है किशोर कुमार का गाना

  3. राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के कई गाने टीवी सीरियल्स के चलते घर-घर में मशहूर हो गए। एक गीत किशोर कुमार (Kishore Kumar) का भी था जो एक साइको थ्रिलर सीरियल (Psycho Thriller Show) के चलते हर किसी की जुबान पर रट गया।

45 साल पहले किशोर कुमार ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के लिए एक रोमांटिक गीत गाया। यह गीत उस वक्त खूब हिट हुआ। टीवी पर छा गया। रेडियो पर भी बार-बार बजाया गया। मगर उस वक्त यूट्यूब नहीं था, जो यह और भी पॉपुलर हो। 

टीवी सीरियल में यूज हुआ किशोर कुमार का गाना

मगर बाद में किशोर कुमार का ये गीत एक टीवी सीरियल में इस्तेमाल किया गया। 80s में जहां किशोर कुमार के गीत को रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया था, लेकिन सीरियल में यह गीत 'दीवानगी और पागलपन' के इर्द-गिर्द इस्तेमाल किया गया। जब भी यह गीत बजता तो सस्पेंस और थ्रिल शुरू हो जाता है।

Kishore Kumar

टीवी में डराता था ये रोमांटिक गाना!

टीवी सीरियल में यह गीत बजते ही न केवल हीरोइन सहम जाती, बल्कि ऑडियंस के भी रोंगटे खड़े हो जाते। यह गाना है 'हमें तुमसे प्यार कितना' (Humen Tumse Pyar Kitna Song)। यह गीत 1981 में राजेश खन्ना की फिल्म 'कुदरत' (Kudrat) में इस्तेमाल किया गया था।

इस गीत को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था, वहीं संगीत आरडी बर्मन (RD Burman) उर्फ पंचम दा का था। किशोर कुमार की आवाज में यह गीत अमर हो गया। बाद में इस गीत को टीवी सीरियल 'दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव:' (Dil Se Di Dua... Saubhagyavati Bhava?) में इस्तेमाल किया गया।

Karanvir Bohra

टीवी में सबसे ज्यादा हिट हुआ गाना

करणवीर बोहरा और श्रीति झा का फेमस थ्रिलर शो 'सौभाग्यवती भव:' में करणवीर एक साइको हसबैंड का रोल करते हैं जो अपनी बीवी पर शक करता है और उस पर अत्यायचार करता है। हर रात 10 बजे लाइफ ओके पर यह शो आता था और उसमें किशोर कुमार के गाने की धुन और बोल इस्तेमाल किए गए थे।

 

करणवीर की जब भी एंट्री होती है तो किशोर कुमार का गीत 'हमें तुमसे प्यार कितना' बजता है जो सीरियल में थ्रिल लाता है। इस शो की वजह से यह गाना और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया था।

यह भी पढ़ें- मेहदी हसन की वो गजल, टूटे दिल की खामोश टीस को करता है बयां; सीधा रूह में बसती है आवाज

यह भी पढ़ें- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट