Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hussain Kuwajerwala हो गए थे इस बीमारी का शिकार, इंडियन आइडल के सेट पर खुद एक्टर ने किया खुलासा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 09:21 PM (GMT+05:30)

    Hussain Kuwajerwala Comeback हुसैन कुवाजेरवाला (Hussain Kuwajerwala) अब टीवी के मोस्ट फेमस रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 (Indian Idol 14) से अपनी वापसी क ...और पढ़ें

    Hussain Kuwajerwala, Kumkum Star Hussain, indian idol, Anchorolosis
    Hussain Kuwajerwala, Kumkum Star Hussain, indian idol, Anchorolosis

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Hussain Kuwajerwala Disease: कुमकुम फेम एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला (Hussain Kuwajerwala) सालों बाद अब एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आए हैं। हुसैन ने टीवी का मोस्ट फेमस रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 (Indian Idol 14) से अपनी वापसी की है।

    हुसैन अपने पुराने अंदाज में इस को होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। पिछले पांच सालों में एक्टर के फैंस ने उन्हें पर्दे पर मिस किया। ऐसे में अब एक्टर ने इस स्टेज पर अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी हैरान हुए।

    हुसैन हुए थे इस बीमारी का शिकार

    हुसैन कुवाजेरवाला (Hussain Kuwajerwala) ने अपने करियर में कई टीवी शोज किए और कई शो होस्ट भी किए, लेकिन पांच साल पहले एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसके चलते वह अचानक पर्दे से गायब हो गए थे। अब वापस पर्दे पर लौटकर हुसैन ने खुलासा किया कि उन्हें 'बीमारी' हो गई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

     इंडियन आइडल का प्रोमो वीडियो

     इंडियन आइडल के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें जज विशाल ददलाीन हुसैन से पूछते हैं कि तुम इतने साल कहां थे, क्या किया? इस सवाल के जवाब में हुसैन कहते हैं-  मुझे एक बीमारी हो गई थी ये बीमारी थी Anchorolosis। मैंने इतनी एंकरिंग की कि रियल लाइफ में एंकरिंग शुरू कर दी। जब मैं डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाता था तो उनसे पूछता था कि कैसी लग रही है मेरी सेहत?  

    खबरें और भी

    ये स्टार्स करेंगे शो को जज

    इस सीजन में जज के रूप में श्रेया घोषाल, कुमार शानू और विशाल ददलानी नजर आएंगे।  बता दें, पिछले कुछ सालों से आदित्य नारायण इस शो को होस्ट कर रहे थे। अब हुसैन उन्हें रिप्लेस कर रहे है। इसके अलावा हुसैन ने एकता कपूर के हिट टीवी सीरियल 'क्योंकि सास कभी बहू थी' में लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने इंडियन आइडल, कुछ कर दिखाना है, किसमें कितना है दम, खुल जा सिम सिम जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- Hussain Kuwajerwala: पांच साल बाद टीवी पर लौटे हुसैन कुवाजेरवाला, इस शो को करेंगे होस्ट