Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India’s Best Dancer 3: दिशा पाटनी के कटआउट को अक्षय पाल ने किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया दिलचस्प रिएक्शन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 28 May 2023 06:40 PM (IST)

    India’s Best Dancer 3 दिशा पाटनी फिल्म एक्ट्रेस है। अब इंडियाज बेस्ट डांसर 3 में एक प्रतियोगी ने उनके कटआउट को प्रपोज कर दिया है। इसपर संज्ञान लेते हु ...और पढ़ें

    India’s Best Dancer 3, disha patani photos
    India’s Best Dancer 3, disha patani photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। India’s Best Dancer 3: इंडिया बेस्ट डांसर 3 शो इस बार काफी धमाकेदार होने वाला है। इसमें देसी गानों पर कंटेस्टेंट विदेशी डांस करते नजर आएंगे। इसमें कई इंटरनेशनल स्टाइल पर कंटेस्टेंट डांस करेंगे। वहीं, 90 के दशक के गाने बजाए जाएंगे। इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 3 को सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं।

    अक्षय पाल की परफॉर्मेंस पर जजेस ने क्या कहा है?

    अक्षय पाल की परफॉर्मेंस की जजेस ने भी सराहना की है। उन्होंने 'मखना' गाने पर वर्तिका झा की कोरियोग्राफी पर डांस किया। सभी उनके डांस परफॉर्मेंस की सराहना करते नजर आए। इस बीच अक्षय पाल ने दिशा पाटनी को स्टेज पर प्रपोज कर दिया। दरअसल स्टेज पर दिशा पाटनी का एक कार्डबोर्ड कटआउट लेकर आया जाता है। अक्षय दिशा के साथ अपनी दिल की बात करते है।

     

    अक्षय पाल ने दिशा पाटनी के कटआउट को प्रपोज क्यों किया हैं?

    अक्षय पाल दिशा पाटनी के बहुत बड़े फैन हैं। वह दिशा पाटनी के कार्ड बोर्ड कटआउट को ही प्रपोज कर देते हैं। वह दिशा पाटनी के कटआउट का हाथ पकड़ते हैं और कहते हैं कि वे उनके साथ डांस करना चाहते हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसपर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कई लोगों ने इसपर मजेदार कमेंट्स भी किए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    दिशा पाटनी ने अक्षय पाल की हरकत पर कैसे किया है रिएक्ट?

    यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने के बाद दिशा पाटनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है। दिशा पाटनी ने एक दिल और स्पार्कल की इमोजी कमेंट की है। इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 3 सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे आता है। यह 8 अप्रैल से शुरू हुआ है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    दिशा पाटनी की हालिया रिलीज फिल्म कौन-सी थी?

    दिशा पाटनी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह पिछली बार फिल्म एक विलेन 2 में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। वह सोशल मीडिया पर अक्सर पाने हॉट और बोल्ड फोटोज और वीडियो शेयर करती है।