Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Idol 13: इंडियन आइडल के मंच पर आदित्य नारायण को किया गया टॉर्चर, रस्सियों से बांधे आए नजर

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 10:23 AM (IST)

    Indian Idol 13 आदित्य नारायण बीते काफी सालों से इंडियन आइडल शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वो इस शो में अपने मस्ती मजाक भरे अंदाज से हर किसी को एक्सा ...और पढ़ें

    Photo Credit : Aditya Narayan Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Aditya Narayan Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Idol 13 Promo: टीवी का फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' हमेशा से ही दर्शकों को फेवरेट रहा है। इस शो में देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागी अपने सिंगिंग कला का हुनर दिखाने आते हैं। वहीं इस बार का 'इंडियन आइडल' का सीजन 13 भी शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। इस बार भी शो में एक से बढ़कर एक शानदार सिंगर आए हैं। ये सभी कंटेस्टेंट अपनी गायकी से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि जजेस का भी दिल जीत रहे हैं। शो में जिस तरह से कंटेस्टेंट और होस्ट और जजेस के बीच मस्ती-मजाक होता है वो दर्शकों को काफी पसंद आता है। शो के होस्ट आदित्य नारायण हर बार इंडियन आइडल में चार चांद लगाते हैं, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि आदित्य को रस्सियों से बांध दिया गया। शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आप आदित्य का बुरा हाल देखकर दंग रह जाएंगे।

    आदित्य का हुआ ऐसा बुरा हाल

    इंडियन आइडल शो में अक्सर देखा जाता है कि शो के जजेस, होस्ट आदित्य नारायण और कंटेस्टेंट एक दूसरे की टांग खिंचाई करते रहते हैं। जो कई बार वाकई में काफी एंटरटेनिंग होता है। शो का एक नया प्रोमो सोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन आइडल में सुपरस्टार्स सिंगर्स के बच्चे इस हफ्ते एंट्री ले रहे हैं। इन बच्चों के साथ आदित्य नारायण भी शो में एंट्री लेते हैं, लेकिन बच्चों ने आदित्य को रस्सियों के बांध रखा है। आदित्य कुर्सी पर बैठे हुए हैं और वो पूरी तरह से रस्सियों से बंधी हुई हालत में ही स्टेज पर एंट्री ली। आदित्य कुछ बोल न पाएं इसलिए उनके मुंह पर टेप चिपकाया गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    आदित्य को देखकर छूटी जजेस की हंसी

    आदित्य नारायण को रस्सियों से बंधा देखकर सभी जजेस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं नेहा कक्कड़ तो अपनी सीट से खड़े होकर हंसने लगती हैं। आदित्य का बुरा हाल देखकर विशाल डडलानी हंसते हुए कहते हैं, 'आज तक जो हम नहीं कर पाए, बच्चों वो आपने कर दिखाया है।' तभी  नेहा कहती हैं कि अरे भाई अब उसे खोल दो। इस पर विशाल कहते हैं कि इसके बिना काम नहीं चल सकता। फिर जैसे ही आदित्य के मुंह से जब टेप हटाया गया तो वो कहते हैं, 'बच्चों में ही तुम्हें यहां लेकर आया और तुमने ही मेरे साथ ये किया। बता दें कि शो का प्रोमो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।