विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Idol विनर अभिजीत सावंत का अमित कुमार पर निशाना, ‘एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ये सब कहना सही नहीं'

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 03:41 PM (IST)

Abhijeet Sawant Slams Amit Kumar सिंगिन रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इन दिनों कंटेस्टेंटी की गायकी से ज्यादा कुछ कॉन्ट्रोवर्सी ...और पढ़ें

Photo credit - Sony Tv and Abhijeet Sawant Insta Account
Photo credit - Sony Tv and Abhijeet Sawant Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगिग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इन दिनों कंटेस्टेंट की गायकी से ज्यादा कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज़ की वजह से खबरों छाया हुआ है। इन दिनों इंडियन आइडल 12 को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया रहा है। ये मामला तब शुरू हुआ जब किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में गेस्ट बनकर आए उनके बेटे अमित कुमार ने बयान दिया कि उन्हें वो एपिसोड पसंद नहीं आया था। वो तो मेकर्स के उनसे कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था इसलिए उन्होंने की।

अमित का ये बयान देना था कि सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई। उसके बाद से शो से जुड़ी कुछ न कुछ खबर सामने आ रही हैं। पहले आदित्य नारयण ने अमित कुमार पर पलटवार किया, फिर उन्होंने शनिवार के एपिसोड में अमित कुमार पर तंज कसा जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। अब इस विवाद में इंडियन आइडल 1 के विजेता अभिजीत सावंत भी कूद गए हैं। अभिजीत सावंत ने अमित कुमार के बयान को गलत बताया है। सिंगर का कहना है कि अगर ऐसा था तो अमित कुमार को तभी बोलना चाहिए था वो इतने जानेमाने सिंगर हैं कि अगर वो मेकर्स को तब बोलते तो मेकर्स उनकी बात ज़रूर सुनते। लेकिन एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इन सब बातों को बोलने का कई मतलब नहीं है।

ईटाइम्स से बात करते हुए अभिजीत ने कहा, ‘मैं इंडियन आइडल का कंटेस्टेंट रहा हूं, मैंने शो को होस्ट भी किया है और कुछ एपिसोड में जज भी किया है। मैं शो के इन एंड आउट के बारे में सब जानता हूं। मुझे लगता है कि अगर अमित जी एक बार ये जिक्र कर देते कि उन्हें एपिसोड का कॉन्टेंट पसंद नहीं आ रहा, या इस किसी और बेहतर तरीके से इसे किया जा सकता है... तो मुझे यकीन है कि क्रिएटिव टीम उनकी बात ज़रूर सुनती। वो एक जानेमाने सिंगर हैं उनकी बात को मेकर्स को ज़रूर सुनते। लेकिन एपिसोड ऑनएयर होने के बाद कुछ भी बोलना मुझे नहीं लगता ये सही है’।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।