यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anupamaa: क्या 'अनुपमा' के बापूजी ने बीच में ही छोड़ दिया शो? अरविंद वैद्य ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Arvind Vaidya On Anupamaa टीवी सीरियल अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अनुज को छोड़ अमेरिका जाने की ...और पढ़ें

HighLights
- क्या 'अनुपमा' के बापूजी ने छोड़ा शो?
- बापूजी ने शो छोड़ने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
- लंबे समय से 'अनुपमा' से गायब थे अरविंद वैद्य
नई दिल्ली, जेएनएन। Arvind Vaidya On Anupamaa: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा डेली सोप में से एक 'अनुपमा' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। इन दिनों शो में एक दिलचस्प ट्रैक चल रहा है, लेकिन इस दौरान अहम किरदारों में से एक बापूजी मिसिंग हैं। बापूजी का किरदार निभा रहे अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) काफी समय से शो से गायब हैं।
शो में अरविंद वैद्य के न दिखने पर लोग मान रहे थे कि शायद उन्होंने शो छोड़ दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अरविंद ने अपनी गैर-मौजूदगी की वजह का खुलासा किया है।
क्या बापू जी ने छोड़ दिया अनुपमा?
अरविंद वैद्य ने बताया कि उन्होंने 'अनुपमा' नहीं छोड़ा है, बल्कि वह अपने बेटे के पास छुट्टियां मनाने गए हैं। उनका बेटा अपने परिवार के साथ अटलांटा में रहता है। उनका लंबे समय से यूएस जाने का प्लान था और मौका मिलते ही वह अपनी पत्नी के साथ विदेश चले गए। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीज में उन्होंने कहा-
"मेरा बेटा अपने परिवार के साथ अटलांटा में रहता है और मैंने जनवरी में ही जाने के लिए अप्लाई कर दिया था और टिकट्स बुक कर ली थीं। मेरी पत्नी और मैं 4 जून को यूएस के लिए रवाना हुए थे और उस समय ये ट्रैक प्लान नहीं हुआ था। मैंने अपने एपिसोड के लिए शूटिंग की और चला गया।"
अनुपमा में होना मिस कर रहे हैं बाप जी
अरविंद वैद्य ने इंटरव्यू में आगे कहा कि वह 'अनुपमा' में होना मिस कर रहे हैं। एक्टर ने कहा-
"मैं सेट पर होना मिस कर रहा हूं। मुझे सेट पर रहने की याद आ रही है और खासकर तब जब अनुपमा के अमेरिका जाने वाला इम्पोर्टेंट ट्रैक चल रहा है, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती हूं, क्योंकि इस वेकेशन की पहले ही प्लानिंग हो गई थी।"
बता करें 'अनुपमा' के लेटेस्ट ट्रैक की तो इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अमेरिका जाने की तैयारी कर रही है। अनुज (गौरव खन्ना) के साथ उसका रिश्ता भी ठीक हो गया है। वहीं, माया (छवि पांडे) का ट्रैक भी खत्म होने की कगार है।