Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Kumar के इमोशनल ब्रेकडाउन पर Isha ने समर्थ को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- 'तूने उसकी हालत ऐसी कर दी'

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 02:21 PM (IST)

    Bigg Boss 17 New Promo अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ को थप्पड़ जड़ा था। वहीं अब एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल (Photo Instagram)
    अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल (Photo Instagram)

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार को लेकर लड़ी ईशा मालवीय
    2. ईशा मालवीय और समर्थ में हुई जबरदस्त लड़ाई
    3. तुने जो आज उसकी हालत कर दी है- ईशा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखा जा रहा है। मुनव्वर और आयशा खान के सीन के बाद अब घर में  ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल लड़ते नजर आ रहे हैं।

    शो के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ को थप्पड़ जड़ा था। वहीं अब एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशा ने इस खेल का सारा इल्जाम समर्थ पर डालती नजर आ रही हैं।

    अभिषेक का इमोशनल ब्रेकडाउन

    शो में अब तक कई बार देखा गया है कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) इमोशनल ब्रेकडाउन हुए हैं, जिसके चलते वह अपना आपा खो देते हैं और जोर-जोर से रोने लगते हैं या फिर अपने आस-पास की चीजों को फेंकते नजर आए, लेकिन इस बार मामला कुछ और था। ईशा और समर्थ ने अभिषेक को हद से ज्यादा पोक किया और बुरा भला कहा, जिसके चलते अभिषेक अपना आपा खो दिया था और समर्थ को थप्पड़ जड़ दिया था।

    समर्थ और ईशा की लड़ाई

    अब नए प्रोमो वीडियो में देखा जा रहा है कि देर रात कमरे में ईशा और समर्थ लड़ाई करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ईशा सारा इल्जाम समर्थ पर डालती है और कहती है, तेरे से ज्यादा उसे कोई पोक नहीं करता है। तुने जो आज उसकी हालत कर दी है न मेरा मुंह मत खुलवा ज्यादा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ईशा की बात सुनकर समर्थ बोलते हैं, 'अगर तुझे इतनी दया आ रही है तो जा उसके पास। इसके बाद ईशा कहती हैं कि 'तूने रुलाया है उसे पोकिंग की। मैंने आपको दस हजार बार मना किया है मत करो-मत करो। आप पोकिंग के शहंशाह हो। ईशा की बात सुनकर समर्थ कहते हैं- 'आपका प्यार दिख गया मेरी गर्लफ्रेंड होकर मेरे साथ नहीं है तू किसी की भी नहीं है।

    ईशा की मां का पोस्ट

    आपको बता दें,  सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अभिषेक सपोर्ट किया है। अंकित गुप्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, अब ईशा मालवीय की असली पर्सनैलिटी सामने आ गई है और कितनी बड़ी झूठी है ये लड़की। अभिषेक कुमार के क्लॉस्ट्रोफोबिक कंडीशन के बारे में जानते हुए। इसके अलावा रितेश देशमुख ने लिखा, अभिषेक के लिए दिल टूट रहा है। तो वहीं एक्ट्रेस ईशा की मां ने भी एक पोस्ट साझा कर लिखा, ईशा को हर बार इस लड़के ने बेरहमी से कैरेक्टर असैसिनेशन किया है। मुझे भी नहीं बक्शा।

    ये गेम मेंटल स्ट्रेंथ का है। इतना ट्रॉमाटाइज था तो पता था ईशा आने वाली है। बिग बॉस में गया ही क्यों फिर। लीगल एक्शन बनता है ऐसी हरकतों पर अब भी हम चुप हैं सिर्फ और सिर्फ ईशा के लिए। शेम ऑन यू हर बार ईशा को बीच में लाने के लिए और उन लोगों को भी शर्म आनी चाहिए जो ये अग्रेसिव नेचर को सपोर्ट करते हैं। इस पोस्ट के बाद कहा जा रहा है कि ईशा की मां अभिषेक के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती हैं।