यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ve Paagla Poster: समर्थ जुरैल को छोड़ इस शख्स के प्यार में डूबीं Isha Malviya, फोटो देख फैंस ने की तारीफ
उडारियां फेम ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में समर्थ जुरेल के साथ खूब पर्सनल टाइम स्पेंड किया। इस शो में ही दोनों के रिलेशन का खुलासा हुआ था। सलमान के शो म ...और पढ़ें

HighLights
- समर्थ और ईशा के ब्रेकअप की आ चुकी हैं खबरें
- 'बिग बॉस 17' में इनके रिलेशन का हुआ था खुलासा
- ईशा मालवीय के नए एल्बम का पोस्टर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पास इस शो के बाद कई तरह के ऑफर्स आ रहे हैं। इस रियलिटी शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। 'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय न सिर्फ अपने गेम प्लान को लेकर चर्चा में रहीं, बल्कि समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी चर्चा में बनी रहीं।
समर्थ के साथ चर्चा में थी जोड़ी
समर्थ ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में ईशा मालवीय के साथ उनका रिलेशन काफी सुर्खियों में रहा। दोनों एक दूसरे के साथ इंटिमेट टाइम भी स्पेंड करते देखे गए थे। इनके कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं, शो से बाहर आने के बाद समर्थ और ईशा के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, इसके बारे में तो ईशा और समर्थ ही जानते होंगे। मगर समर्थ से अलग ईशा की किसी और के साथ क्यूट फोटो वायरल हो रही है।
समर्थ के बजाय इस शख्स के साथ रोमांटिक हुईं ईशा मालवीय
ईशा मालवीय जल्द ही फैंस को एक नए शख्स के साथ रोमांटिक होती नजर आएंगी। दरअसल, ईशा का नया म्यूजिक एल्बम रिलीज होने वाला है, जिसका नाम 'वे पगला' है। इसका पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें ईशा मालवीय बेंच पर बैठी अपने में ही मस्त मगन नजर आ रही हैं। उनके बगल बैठा उनका हीरो प्रीतिंदर उन्हें प्यार से निहारते हुए नजर आ रहा है।
लुक ने खींचा ध्यान
इस पोस्टर में ईशा के लुक ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। बैकलेस ड्रेस के साथ ईशा ने स्कार्फ पहना है, जो कि उनके लुक को काफी खूबसूरत बना रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी पहनी है। फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आ रहा है।
खबरें और भी

कब आएगा टीजर?
'वे पगला' का टीजर 28 फरवरी को सुूबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। ईशा के फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में पिट गए Munawar Faruqui? अनुराग डोभाल ने उड़ाया कॉमेडियन का मजाक, यूजर्स ने लगा दी लताड़