यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पार्टी को लेकर ट्रोल हुए थे Vicky Jain, ईशा ने बताया वायरल वीडियो का सच, कहा- अगर उसके बच्चे ये सब देखेंगे...
बिग बॉस 17 से लाइमलाइट में आए विक्की जैन की अब सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। इस शो से उनकी एक अलग पहचान बनी है। विक्की टॉप 6 में आकर बाहर ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' के टॉप 6 कंटेस्टेंट थे विक्की जैन
- शो से बाहर आने के बाद की थी पार्टी
- ईशा ने बताया वायरल वीडियो का सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' में कुछ चेहरे ऐसे रहे, जिन्हें पहली बार नेशनल टेलीविजन पर देखा गया। सना खान, अरुण माशेट्टी, मनारा चोपड़ा और विक्की जैन शो के वो चेहरे रहे, जिन्हें पहले कभी छोटे पर्दे की दुनिया में नहीं देखा गया था। हालांकि, मनारा ने फिल्मों में काम किया है, लेकिन टेलीविजन वर्ल्ड में यह उनका कदम था। 'बिग बॉस 17' के जरिये टीवी पर डेब्यू करने वालों में विक्की जैन (Vicky Jain) सबसे ज्यादा फेमस हुए।
'बिग बॉस 17' से विक्की जैन ने बनाई अलग पहचान
विक्की जैन टॉप 6 में आकर बाहर हो गए थे। उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ 'कपल' एंट्री ली थी। हालांकि, शो से जाते-जाते वह अपनी अलग पहचान बना पाने में कामयाब रहे। सलमान के ही शो में उन्होंने 'विक्की भैया' का टैग भी हासिल किया। जब वह शो से एलिमिनेट हो गए, तब उन्हें एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करते देखा गया, जिसके लिए उन्हें ट्रोल तक किया गया। अब ईशा मालवीय ने पार्टी का सच बताया है।
विक्की की पार्टी में कई एक्स कंटेस्टेंट्स देखे गए थे। ईशा मालवीय, आयशा खान, सना खान इस पार्टी में शरीक हुए थे। विक्की को ये कहकर ट्रोल किया गया कि बाहर आते ही वह पार्टी करने लग गए। अब ईशा ने पार्टी का सच बताया है। उन्होंने रिवील किया कि आखिर उस दिन पार्टी में क्या हुआ था। 'उडारियां' एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी मां के साथ गई थीं।
'कोई सेलिब्रेशन नहीं था'
ईशा ने बताया, ''अंकिता लोखंडे की मां, पापा और भाई सब आए थे। पार्टी विक्की की अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए रखी गई थी। वह अपने दम पर टॉप 6 में पहुंचा। ये कोई सेलिब्रेशन भी नहीं था कि हम किसी क्लब में गए हों। पार्टी विक्की के घर पर रखी गई थी, वहां हमने डिनर किया और गेट टुगेदर एन्जॉय किया।
खबरें और भी
'बच्चों पर क्या असर पड़ेगा'
पार्टी का वीडियो सामने आने पर विक्की की जबरदस्त तरीके से ट्रोलिंग की गई। ईशा ने कहा कि विक्की शादीशुदा आदमी है। कल को अगर उसके बच्चे ये सब देखेंगे, तो कैसा लगेगा? ऐसी बहुत सी पार्टी हैं, जहां अंकिता अकेले जाती हैं। उनका फ्रेंड सर्कल बहुत बड़ा है। इसका मतलब ये नहीं है कि वह कुछ गलत कर रही हैं। उनकी जिंदगी पर कमेंट करने से पहले ये सारी चीजें सोचकर और समझकर लोगों को कमेंट करना चाहिए।