Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरा हर लड़के पर दिल आ जाता है...' Isha Malviya ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल संग ब्रेकअप की बताई वजह?

    Updated: Thu, 16 May 2024 01:46 PM (IST)

    Isha Malviya इन दिनों एक्स ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस सीजन 17 से निकलने के बाद समर ...और पढ़ें

    समर्थ जुरेल संग ब्रेकअप के बाद ईशा मालवीय ने बताया कारण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    समर्थ जुरेल संग ब्रेकअप के बाद ईशा मालवीय ने बताया कारण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 से पॉपुलर हुईं ईशा मालवीय
    2. समर्थ जुरेल को ईशा मालवीय ने एक साल तक किया डेट
    3. बिग बॉस के बाद समर्थ से अलग हो गई थीं ईशा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशा मालवीय (Isha Malviya) सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रही हैं। शो में ईशा ने अपने लव एंगल को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। पहले वह एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ लड़ाइयों के लिए लाइमलाइट में रहीं, फिर ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के साथ रोमांस को लेकर उन्होंने सभी का ध्यान खींचा।

    समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय बिग बॉस के घर में अपने रोमांस से हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, शो खत्म होते ही दोनों के रास्ते अलग हो गये। सलमान खान का शो खत्म होते ही यूजर्स कयास लगा रहे थे कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, बाद में खुद समर्थ ने ही ब्रेकअप पर मुहर लगा दी। ब्रेकअप की पुष्टि के बाद ईशा को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 

    इसलिए ईशा मालवीय ने समर्थ से किया ब्रेकअप?

    ईशा मालवीय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ग्रीन कलर की मिडी, हेयर बैंड और खुले बालों में ईशा बहुत क्यूट लग रही हैं। वीडियो में ईशा ने कहा, "मेरा हर लड़के पर दिल आ जाता है। लगता है मैं दिल की बहुत अच्छी हूं।" इसके बाद शरमाते हुए ईशा ने चश्मा लगा लिया। ये फनी वीडियो शेयर करते हुए 'उडारियां' एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मिल ही गया कारण।" वहीं, कमेंट में ईशा ने लिखा, "एक कॉमेडी रील तो बनती है ना फीड पर।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद Samarth Jurel को लेकर ये क्या बोल गईं Isha Malviya, जानकर आपको भी लगेगा तगड़ा झटका

    ईशा मालवीय का ट्रोल्स को जवाब

    ईशा मालवीय का ये वीडियो उस वक्त आया है, जब समर्थ जुरेल के साथ ब्रेकअप के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का मानना है कि ईशा ने ट्रोलर्स का मुंह बंद करने के लिए ये मजेदार वीडियो शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, "इशारों-इशारों में नफरत करने वालों को रोस्ट कर दिया।" जिस तरह ईशा ने हेटर्स को जवाब दिया है, वो अंदाज लोगों को पसंद आ गया है। एक यूजर ने कहा कि वह उनके फैन नहीं थे, लेकिन अब वह उन्हें पसंद करने लगे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Isha Malviya ने मौकापरस्त कहे जाने पर समर्थ जुरेल को दिया करारा जवाब! कही ऐसी बात जलभुन जाएंगे Ex ब्वॉयफ्रेंड