Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चाहर चौधरी पर इशिता गुप्ता ने लगाया कपड़े चुराने का आरोप, गुस्साई मॉडल ने लगाए और भी संगीन इल्जाम

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 08:40 AM (GMT+05:30)

    Ishita Gupta accused Priyanka Chahar Chowdhary बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी पर मॉडल इशिता गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उड़ारिया फेम ए ...और पढ़ें

    Ishita Gupta accused Priyanka Chahar Chowdhary of stealing clothes
    Ishita Gupta accused Priyanka Chahar Chowdhary of stealing clothes

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस की सेकेंड रनर अप रह चुकी प्रियंका चाहर चौधरी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। फैंस उनसे जुड़ी छोटी सी छोटी डिटेल भी जानना चाहते हैं। तो आज हम आपको जो बताने वाले है, उससे सुनकर झटका लगना तय है। मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर इशिता गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए।

    प्रियंका चौधरी पर लगाया चोरी का आरोप

    इशिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर प्रियंका पर कथित रूप से उनका पीछा करने और उनके कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पीआर पर कथित रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज की एक सीरीज भी शेयर की है।

    सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक

    इशिता गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीधे प्रियंका चाहर चौधरी को संबोधित करते हुए एक बयान शेयर किया है। इशिता ने कहा कि उन्होंने उड़ारियां फेम इस एक्ट्रेस को ब्लॉक कर दिया है। क्योंकि प्रियंका ने उन्हें स्टॉक किया और उनका स्टाइल भी चुराया।  इशिता ने प्रियंका पर 30 हजार पाउंड के कपड़े चुराने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उसे दुबई हवाई अड्डे से भी परेशान किया ताकि वह अपना इमिग्रेशन करवा सके और अपने प्रेमी से भी मिल सके।

    View this post on Instagram

    A post shared by ISHITA (@ishitarehagupta)

    लगाए गंभीर आरोप

    इशिता गुप्ता ने पोस्ट की एक सीरीज शेयर की, जिसमें उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनके शो बिग बॉस 16 में शामिल होने के लिए सलमान खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिग बॉस पर केवल इसलिए ध्यान दिया क्योंकि वह एक परिवार की तरह हैं। नाडियाडवाला के लिए। इसके अलावा मॉडल और फैशन ब्रांड लेबल की मालकिन ने प्रियंका के 'पीआर मैरिड कपल' को लेकर भी आरोप लगाए, जो शायद विकास मनकतला और उनकी पत्नी गुंजन की ओर इशारा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    अब तक नहीं आया प्रियंका का रिएक्शन

    इशिता गुप्ता ने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है और कहा कि अगर वो आगे से कभी भी उन्हें अपने सोशल मीडिया पेज पर देखती है, जहां से उन्हें ब्लॉक किया है, तो वो सख्त एक्शन लेंगी। बता दें कि इसपर अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।