यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मल्टीलेवल पार्किंग के लिए करना होगा इंतजार
इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क के पास मल्टीलेवल पार्किंग के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अभी फाइलों का काम पूरा होने में करीब एक माह का वक्त ल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क के पास मल्टीलेवल पार्किंग के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अभी फाइलों का काम पूरा होने में करीब एक माह का वक्त लगेगा। इसके बाद ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। करीब एक साल में पार्किंग बनकर तैयार होगी।
जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि पार्किंग का नक्शा पास होना बाकी है। नक्शा पान होने के बाद ही चाइना की कंपनी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करेगी। हालांकि कि काम शुरू करने के लिए कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है। करीब एक माह में फाइल से जुड़ा सारा काम हो जाएगा। इसके बाद पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि स्वर्ण जयंती पार्क के पास पार्किंग बनाने के लिए 1800 वर्ग मीटर जमीन कंपनी को दी गई है। पार्किंग में 200 चार पहिया और 100 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग की छत पर होंगी दुकानें बनाई जाएंगी। पार्किंग के नीचे जमीन में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम भी होगा।