Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jasmin-Aly: अली गोनी ने जैस्मिन भसीन को गिफ्ट की डायमंड रिंग, जम्मू में दिया एक और खूबसूरत सरप्राइज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 03:57 PM (IST)

    Aly Goni Surprise Jasmin Bhasin छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने कुछ समय पहले ही अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वह अपने बॉयफ्रेंड ...और पढ़ें

    Jasmin Bhasin got a Diamond Ring and Birthday Surprise From Boyfriend Aly Goni. Photo-Instagram
    Jasmin Bhasin got a Diamond Ring and Birthday Surprise From Boyfriend Aly Goni. Photo-Instagram

    HighLights

    1. जैस्मिन भसीन को अली गोनी ने गिफ्ट की डायमंड रिंग
    2. अली गोनी ने जैस्मिन भसीन के बर्थडे पर रखी सरप्राइज पार्टी
    3. जैस्मिन भसीन ने व्लॉग शेयर कर दिखाई झलक

     नई दिल्ली, जेएनएन। Aly Goni Surprise Jasmin Bhasin: 'टशन-ए-इश्क' से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाली जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने कम समय में ही टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज वह अपनी अदायगी और खूबसूरती के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

    जैस्मिन भसीन ने 28 जून 2023 को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वह बर्थडे से पहले बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) के साथ इटली घूमने गई थीं। अली ने अपनी लेडी लव के लिए जम्मू-कश्मीर में एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी थी। वह एक्ट्रेस को इटली से यह कहकर जम्मू ले गए कि ईद की वजह से वह उनका बर्थडे नहीं मना सकते हैं। 

    हाल ही में, जैस्मिन और अली ने यूट्यूब पर अपना लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कपल एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। जैस्मिन से एक बड़ी भूल हो गई थी। उन्होंने 27 जून की बजाय 27 जुलाई की बुकिंग कर दी थी। बहरहाल, दोनों ने वहां से तुरंत फ्लाइट पकड़ी और जम्मू आ गए। 

    जैस्मिन को अली ने दिया प्यारा सरप्राइज

    जम्मू वापसी करते ही अली गोनी ज्वेलरी शॉप जाकर जैस्मिन के लिए एक डायमंड रिंग खरीदते हैं और घर जाकर उन्हें देते हैं। रिंग देखकर जैस्मिन हैरान रह जाती हैं। उन्हें वो रिंग काफी ज्यादा पसंद आती है। इसके बाद अली उन्हें वो सरप्राइज देते हैं, जिसके लिए वह काफी समय से तैयारी कर रहे थे।

    खबरें और भी

    सरप्राइज देख इमोशनल हो गईं एक्ट्रेस

    जैस्मिन के बर्थडे के लिए अली ने घर पर पार्टी रखी थी। अली ने सजावट का सारा जिम्मा अपनी बड़ी बहन इल्हाम को दे रखा था और उन्होंने जैस्मिन के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया। केक भी एक्ट्रेस की पसंद का था। जैस्मिन ने कहा कि वह ये सरप्राइज देखकर वाकई इमोशनल हो गईं।

    कैसे हुई थी अली और जैस्मिन की मुलाकात?

    अली गोनी और जैस्मिन भसीन की मुलाकात 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी। दोनों शो के कंटेस्टेंट थे। इसी दौरान उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी। जैस्मिन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अली को पसंद करने लगी थीं, लेकिन वह सिर्फ उन्हें दोस्त मानते थे। हालांकि, उन्होंने अली का कई सालों तक इंतजार किया।

    आखिरकार 'बिग बॉस 14' के सेट पर उन्हें प्यार हो गया। बिग बॉस के घर में दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया और तब से दोनों साथ हैं।