यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फोटो शेयर कर Jasmine Bhasin ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, कॉर्निया खराब होने के बाद दिखना हुआ था बंद
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने यह जानकारी दी कि एक इवेंट में लेंस पहनने की वजह से उनकी आं ...और पढ़ें

HighLights
- टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों में हुई दिक्कत
- लेंस पहनने से कॉर्निया हो गई थी खराब
- जैस्मिन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने यह खुलासा किया कि आंखों में लेंस पहनने के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उनके आंखों की कॉर्निया भी खराब हो गई हैं, जिसके वजह से वह देख नहीं पा रही हैं।
अब एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है। एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लेंस पहनने से Jasmin Bhasin का कॉर्निया हुआ खराब, दर्द में एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं देख नहीं पा रही'
जैस्मिन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
जैस्मिन भसीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ ही उन्होंने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की शर्ट पहने दिखाई दे रही हैं।

वहीं, उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगा रखा है और विक्ट्री का साइन बनाते हुए पोज दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अब बेहतर हूं और स्वस्थ हो रही हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
क्या हुआ जैस्मिन के साथ
दरअसल, एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए बताया था कि वह कुछ दिन पहले दिल्ली एक इवेंट के लिए गई थीं। वहां लेंस पहनने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा और वो बढ़ता गया। हालांकि, मैंने अपना इवेंट जैसे-तैसे पूरा किया और रात में मैं डॉक्टर के पास गई। उन्होंने मुझे बताया कि मेरा कॉर्निया खराब हो गया है।
खबरें और भी
इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि अब मुंबई में मेरा इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मैं लगभग अगले चार से पांच दिन में ठीक हो जाऊंगी, लेकिन मुझे मेरी आंखों की अच्छे तरीके से देखभाल करनी होगी।