Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhalak Dikhhla Jaa 11: सुरभि ज्योति से लेकर मनीषा रानी तक, डांस रियलिटी शो के लिए 11 सेलिब्रिटीज हुए कन्फर्म

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 02:22 PM (IST)

    Jhalak Dikhhla Jaa 11 Confirmed Contestants List सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 को टीआरपी के मामले में कड़ी टक्कर देने के लिए सोनी टीवी लोकप्रिय डा ...और पढ़ें

    11 कंटेस्टेंट झलक दिखला जा के लिए हुए कन्फर्म / फोटोज-इंस्टाग्राम
    11 कंटेस्टेंट झलक दिखला जा के लिए हुए कन्फर्म / फोटोज-इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. झलक दिखला जा में 11 सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म
    2. सुरभि ज्योति से लेकर मनीषा रानी तक दिखाएंगे डांस का जलवा
    3. बिग बॉस को कड़ी टक्कर देगा 'झलक दिखला जा' सीजन 11

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jhalak Dikhhla Jaa 11: सलमान खान के बिग बॉस को टक्कर देने के लिए डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर से लौट रहा है। हालांकि, 12 साल के इस बार इस लोकप्रिय डांस रियलिटी शो की अपने घर वापसी हुई है।

    ये शो कलर्स की जगह अब सोनी पर आएगा। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि 'झलक दिखला जा' के नए सीजन के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक बड़े सितारे को अप्रोच कर रहे हैं। अब इस डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने वाले 11 सेलिब्रिटीज के नामों पर मुहर लग चुकी है।

    शो में नजर आएंगे ये 11 सेलिब्रिटीज

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि 'झलक दिखला जा' सीजन 11 को दर्शकों के लिए इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स कई बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स को भी इस डांस रियलिटी शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। अब फिल्मी बीट की हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेमस डांस शो में पार्टिसिपेट करने के लिए 11 सितारों के नाम लॉक हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद अब इस रियलिटी शो में मनीषा बिखेरेंगी जलवा, बनी पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट?

    इस लिस्ट में पहला नाम आयशा सिंह का है, जो 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल में नील भट्ट के अपोजिट नजर आई थीं। इस लिस्ट में दूसरा नाम हाल ही में पिता बने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम का है, जो 'झलक दिखला जा' में अपना डांसिंग टैलेंट दर्शकों को दिखाएंगे।

    खबरें और भी

    सुरभि ज्योति से लेकर सुम्बुल तक ये नाम भी शामिल

    इस शो के लिए तीसरा नाम जो कन्फर्म हुआ है, वह सबकी चहेती नागिन 'सुरभि ज्योति' का है। उनके अलावा बिग बॉस सीजन 16 में अपने डांस का टैलेंट दिखा चुकीं सुम्बुल तौकीर भी सोनी टीवी के इस शो में सबका दिल जीतते हुए नजर आएंगी।

    इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे शिव ठाकरे भी झलक दिखला जा 11 में अपने डांस का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इन पांच सितारों के अलावा बिग बॉस 11 की अर्शी खान, टीवी की ओरिजिनल कोमोलिका उर्वशी ढोलकिया, ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शिवांगी जोशी, बिग बॉस ओटीटी 2 मनीषा रानी, करिश्मा कोटक और करुणा पांडे के नाम भी 'झलक दिखला जा 11' में नजर आएंगे।

    रिपोर्ट्स की मानें तो 'झलक दिखला जा-सीजन 11' टीवी पर अक्टूबर लास्ट या फिर नवंबर शुरुआत से ऑनएयर होगा। जिस तरह के टीवी के बड़े चेहरों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है, ये बिग बॉस सीजन 17 को टीआरपी के मामले में आने वाले समय में कड़ी टक्कर दे सकता है। 

    यह भी पढ़ें: Sony Tv के इस फेमस शो की हुई घर वापसी, सलमान खान के Bigg Boss 17 के लिए खड़ी कर सकता है मुश्किलें