Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhalak Dikhhla Jaa 11 को मिले टॉप 6 फाइनलिस्ट, शो के विनर को मिलेगा ट्रॉफी के अलावा ये खास इनाम

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 11:11 PM (GMT+05:30)

    Jhalak Dikhhla Jaa 11 Top 6 टीवी का मोस्ट फेवरेट शो झलक दिखला जा सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) अब धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ जा रहा है। शो म ...और पढ़ें

    झलक दिखला जा सीजन 11 (Photo Crdit Instagram)
    झलक दिखला जा सीजन 11 (Photo Crdit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Jhalak Dikhhla Jaa 11 Top 6: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11  (Jhalak Dikhhla Jaa 11) अब धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ जा रहा है। शो में कई फेमस हस्तियां नजर आ रही हैं।

    ये शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। आने वाले कुछ वक्त में शो को अपना विनर मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले शो को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते हफ्ते शो में  स्पेशल फैमिली परफॉर्मेंस देखने को मिला था। वहीं अब शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलासा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- झलक के सेट पर Shoaib Ibrahim संग दीपिका कक्कड़ ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस, देखकर रो पड़े जज

    ये हैं टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

    'झलक दिखला जा सीजन 11  (Jhalak Dikhhla Jaa 11)  को अपने टॉप 6 में कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम, एक्ट्रेस मनीषा रानी, श्रीराम चंद्रा, डांसर धनश्री वर्मा, एक्टर शिव ठाकरे और अद्रिजा सिन्हा ने अपनी जगह बनाई है।

    विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगा ये प्राइज

    झलक दिखला जा सीजन 11 में अब तक के विनर्स को चमचमाती ट्रॉफी के साथ फीस के तौर पर मोटी रकम भी दी जा चुकी है, लेकिन इस सीजन में काफी कुछ नया देखने को मिला है। तो ऐसे में मेकर्स ने विनर के लिए खास प्राइज भी रखा है। ट्रॉफी और मनी के साथ-साथ अबू धाबी के Yas Island में एक पेड़ ट्रिप मिलेगी। इसका खुलासा शो गौहर खान और ऋत्विक धनजानी ने किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 फेम शिव ठाकरे बुरी हालत में सड़क पर भीख मांगते हुए आए नजर, हुलिया देख फटी रही गई लोगों को आंखें

    ये दोनों स्टार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बता दें, ये ट्रीप न सिर्फ विनिंग सेलिब्रिटी के लिए है बल्कि उनके कोरियोग्राफर पार्टनर को भी मिलेगी। 'झलक दिखला जा 11' के जज की बात करें तो इस बार मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी नजर आएंगे।