यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jhalak Dikhla ja 10: मां काली के रूप में टीवी की इस बहू को देख खड़े हुए लोगों के रोंगटे, पहचानना होगा मुश्किल
झलक दिखला जा 10 का ये दिवाली स्पेशल एपिसोड बेहद खास होने वाला है। इस बार दर्शकों को मंच पर मां काली का तांडव देखने को मिलेगा। झलक के मंच पर रामायण के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Jhalak Dikhla ja 10: टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट की दमदार परफॉर्मेंस हर बार फैंस को हैरान कर रही है। कई बार तो कंटेस्टेंट के डांस को देखकर जज तक अपनी कुर्सी पकड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में शो का आने वाला एपिसोड काफी खास होने वाला है। इस बार दर्शकों को कंटेस्टेंट के धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगें। इस वीकेंड दिवाली स्पेशल एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप लोगों के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
मां काली का तांडव देख हर कोई रह गया दंग
'झलक दिखला जा 10' का ये दिवाली स्पेशल एपिसोड बेहद खास होने वाला है। इस बार दर्शकों को मंच पर मां काली का तांडव देखने को मिलेगा। मां काली के अवतार में एक्ट्रेस निया शर्मा नजर आएंगी। निया को मां काली के गेटअप में देखकर कोई भी उन्हें पहचान नहीं सकता है। निया मां काली के रंग में पूरी तरह से रंगी नजर आ रही हैं। शो में उनकी परफॉर्मेंस का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है। इसमें निया की परफॉर्मेंस और भयावह अवतार को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
रीक्रिएट होगा रामायण का फेमस सीन
झलक के मंच पर 'रामायण' के राम-सीता यानी दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे। निया के मां काली के रूप में एग्रेसिव और एर्कोटिक डांस को देख दीपिका उनकी तारीफ करते नहीं थक रहीं थीं। दीपिका और अरुण ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है की जैसे उनमें साक्षात काली मां आ गई हों। इसके साथ ही राम-सिया की ये फेवरेट जोड़ी रामायण के डायलॉग और रावण वध का एक्ट करते भी नजर आएंगे। शो ये एपिसोड वाकई में काफी शानदार होने वाला है।