Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगर समझौता नहीं किया तो...', 17 साल की उम्र में Juhi Parmar ने झेला कास्टिंग काउच, सामने रखी गई थी ये शर्त

    Updated: Sun, 26 May 2024 04:04 PM (IST)

    Juhi Parmar टेलीविजन इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्री रही हैं जो आज ओटीटी पर अपना दबदबा बना रही हैं। वह इस वक्त अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को लेकर चर ...और पढ़ें

    17 साल की उम्र में जूही परमार ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    17 साल की उम्र में जूही परमार ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कास्टिंग काउच का शिकार हुईं जूही परमार
    2. जूही परमार के सामने डायरेक्टर ने रखी थी ये शर्त
    3. 17 साल की उम्र में खुद को ऐसा एक्ट्रेस ने था बचाया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन, कास्टिंग काउच (Casting Couch) सिनेमा पर एक दाग है। कई नये कलाकार कास्टिंग काउच का शिकार हो गये हैं। काम का लालच देकर कास्टिंग डायरेक्टर्स कलाकारों के सामने ऐसी-ऐसी डिमांड्स रखते हैं, जिसे जानकर किसी को भी झटका लग सकता है। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जूही परमार (Juhi Parmar) भी इससे गुजर चुकी हैं।

    जूही परमार ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में सीरियल 'वो' (Woh, 1998) से की थी। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी डेली सोप 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन' और रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' से मिली थी। सालों तक टीवी से दूर रहने के बाद आजकल जूही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। एक हालिया इंटरव्यू में जूही ने कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

    जूही परमार ने बताया कि वह सिर्फ 17 साल की थीं, जब उन्हें एक म्यूजिक वीडियो का ऑफर आया। मगर चैनल हेड ने शर्त रखी कि उन्हें बिकिनी पहननी पड़ेगी। जब जूही ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो चैनल हेड ने कहा था कि उन्हें बिना समझौते के सक्सेस नहीं मिल सकेगा।

    17 की उम्र में झेला कास्टिंग काउच

    हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में जूही ने बताया कि आखिर चैनल हेड ने उनसे क्या कहा था। अभिनेत्री ने कहा, "एक शब्द है, जिसे समझौता कहते हैं। अगर तुमने ये नहीं किया तो तुमको लगता है कि तुम टिक सकोगी?" जूही ने उनसे साफ कह दिया था कि वह समझौता करने की बजाय घर वापस लौटना पसंद करेंगी।

    खबरें और भी

    Juhi Parmar

    यह भी पढ़ें- राम की भक्ति में लीन हुईं Juhi Parmar, मां की सालों पुरानी साड़ी पहन गाया गया भजन, देखें वीडियो

    सक्सेस से दिया था जवाब

    कास्टिंग काउच का सामना करने के बाद जूही डरी नहीं और बिना समझौता किये आगे बढ़ीं। एक्ट्रेस ने वो पल याद किया, जब वह दो साल बाद दोबारा चैनल हेड से मिलीं और तब वह टीवी की सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन गई थीं और उन्होंने एक सेकंड-हैंड गाड़ी भी खरीद ली थी। तब वह चैनल हेड से मिलीं तो उनसे कहा, "सर मैंने समझौता भी नहीं किया और बहुत अच्छे से सर्वाइव भी कर रही हूं और यह गाड़ी अपने पैसों की है।"

    यह भी पढ़ें- Juhi Hussain Bond: 21 साल बाद भी नहीं बदला कुमकुम-सुमित का रिश्ता, जूही ने बताया- पर्दे के पीछे कैसा था बॉन्ड