Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anjali Arora के लेटस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, फैंस बोले- आपने तो कमाल ही कर दिया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 06:53 PM (IST)

    अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने इतनी शोहरत कमा ली कि बच्चे से लेकर बड़े तक सब उनके दीवाने हो गए। इस बीच अब अंजलि ने अपना नया वीडियो साझा किया है जिसमें ...और पढ़ें

    Anjali Arora New Video Photo Credit Instagram
    Anjali Arora New Video Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली जेएनएन। Anjali Arora New Video: 'काचा बादाम' फेम  अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहती हैं। 21-22 साल की उम्र में ही उन्होंने इतनी शोहरत कमा ली कि बच्चे से लेकर बड़े तक, सब उनके दीवाने हो गए। इस बीच अब अंजलि ने अपना नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मिनी स्कर्ट पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं।

    अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो

    अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने 'क्यूं करूं फिक्र' पर अपना एक डांस मूव्स वीडियो साझा किया है। ऐसे में उनकी कातिलाना अदाएं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं, अंजलि अरोड़ा की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में अंजलि शुरुआत में से लेकर एंड तक अलग-अलग ड्रेसेज में दिखाई दे रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    फैंस कर रहे हैं कमेंट

    अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘अंजलि ये ड्रेस बहुत खूबसूरत है।' एक यूजर ने कहा, ‘मैंने पता नहीं कितनी बार ये वीडियो देखा, फिर भी हर बार तुम बिल्कुल नई दिखती हो।' तीसरे ने लिखा, कमाल ही कर दिया।

    अंजलि अरोड़ा का करियर

    अंजलि अरोड़ा ने शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म टिक टॉक से शुरुआत की, जो अब भारत में बंद हो चुका है। उसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर फोकस किया। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और एल्बम में भी काम किया है।

    खबरें और भी

    हालांकि उन्हें अभी तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला है। बता दें कि बीते दिनों वायरल हुए एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें अंजलि अरोड़ा हैं। लेकिन अंजलि ने साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।