विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 19: सलमान खान के साथ मिलकर काजोल ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक, बोलीं- 'कॉपी मत करना...'

Published: Sun, 21 Sep 2025 05:23 PM (IST)

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ...और पढ़ें

सलमान और काजोल ने साथ में किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)
सलमान और काजोल ने साथ में किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सलमान खान के शो में पहुंचीं काजोल
  2. ट्रायल सीजन 2 का कर रही प्रमोशन
  3. दोनों ने साथ में किया डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी का विवादित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। मजेदार ड्रामा और लड़ाई-झगड़े ने शो से ऑडियंस को बांध रखा है। हर वीकेंड के वार में सलमान खान आकर घर के अंदर घरवालों की क्लास लगाते हैं। इस बार शो पर काजोल और जीशू सेनगुप्ता अपनी सीरीज द ट्रायल सीजन 2 (The Trial Season 2) का प्रमोशन करने के लिए आएंगे।

काजोल ने किया सलमान खान के साथ फन

इस दौरान सलमान खान काजोल के सामने उनके पति अजय देवगन के पहला तू गाने से डांस स्टेप का मजाक उड़ाते हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काजोल और जीशू सेनगुप्ता स्टेज पर आते हैं। इस दौरान जीशू सलमान से कहते हैं कि वो प्यार किया तो डरना क्या मूवी से अपने आइकॉनिक मोमेंट रिक्रिएट करें। इस पर काजोल कहती हैं, मुझे लग रहा है ये फैंटास्टिक मोमेंट है। अपनी टी-शर्ट उतारो।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'क्या कर रहा बिग बॉस के अंदर...' इस एक्ट्रेस ने Gaurav Khanna को मारा ताना, Top 2 का बताया नाम

सलमान ने उड़ाया अजय का मजाक?

इस पर सलमान कहते हैं कि बताओ 1,2,3,4 कौन करता है। उनके इस अनोखे जवाब से सलमान और जीशु दोनों हंस पड़े। बाद में फिल्म "प्यार किया तो डरना क्या" के गाने "ओढ़ली चुनरिया" पर दोनों ने फिल्म "सिंघम" में अजय देवगन के खास डांस स्टेप्स की नकल की। ​​उन्होंने अपनी 1998 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के अपने स्टेप्स भी किए, तभी काजोल ने कहा, "इसे घर पर मत आज़माना। यह तुम्हारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है।"

ट्रायल सीजन 2 में नजर आएंगी काजोल

काजोल और सलमान खान ने तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है जिनमें करण अर्जुन, प्यार किया तो डरना क्या और कुछ कुछ होता है शामिल हैं। ट्रायल सीज़न 2 की बात करें तो वेब सीरीज को मिश्रित समीक्षाएं मिली हैं, लेकिन काजोल की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। कलाकारों में अली खान, शीबा चड्ढा, करणवीर शर्मा, कुब्रा सैत और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: शो में एड़ा बनकर पेड़ा खा रहा था ये कंटेस्टेंट, घरवालों के सामने उतर गया नकाब, बदलेगा खेल?