यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kamya Punjabi Kiss Photos: 'सिंदूरा' पति के साथ बीच पर इंटीमेट होती आई नजर, ट्रोल्स ने कहा, 'अपनी ऐज का तो ख्याल कर लेती'
Kamya Punjabi Kiss Photos काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैl इसमें उन्हें अपनी पति को किस करते हुए देखा जा सकता हैl खास बात यह है कि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Kamya Punjabi Kiss Photos: बनू मैं तेरी दुल्हन नामक शो में सिंदूरा की भूमिका निभा चुकी काम्या पंजाबी ने अब एक बोल्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl इसमें उन्हें अपने पति शलभ डांग को बीच किनारे किस करते हुए देखा जा सकता हैl तस्वीरों में शलभ डांग ने कैप लगा रखी हैl उन्होंने गॉगल लगा रखा है और उन्होंने बनियान पहन रखी है, जबकि काम्या पंजाबी ने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहन रखी है और दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैंl
काम्या पंजाबी की बोल्ड तस्वीरें वायरल हो गई है
काम्या पंजाबी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैl इसे 7900 के करीब लाइक मिल चुके हैंl वहीं इसपर 80 कमेंट किए गए हैंl कई लोगों ने इसपर दिल और आग की इमोजी शेयर की हैl वहीं कई लोगों ने उन्हें लव फॉरएवर, बहुत रोमांटिक कपल, लव पंजाबी किस जैसे कमेंट किए हैंl
काम्या पंजाबी को कई लोगों ने ट्रोल भी किया है
वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया हैl एक ने लिखा है, 'जरा भी शर्म नहीं आती इंसान को, अपनी एज का ख्याल कर लेl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'कांग्रेसी लीडरl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'पागल हो गई दुनिया सारी, सब कुछ शो करना है सोशल मीडिया में, अरे खुद में एन्जॉय करोl सबको क्यों शो करना हैl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'हद हैl' एक अन्य ने लिखा है, 'क्या है यह, कुछ भी पोस्ट करोl'
काम्या पंजाबी ने कई टेलीविजन शो में काम किया है
काम्या पंजाबी ने कई टेलीविजन शो में काम किया हैl इसके अलावा वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैंl वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैl काम्या पंजाबी सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैl उनके इंस्टाग्राम पर साढ़े 6 लाख फॉलोअर्स हैl
खबरें और भी
काम्या पंजाबी अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं
वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैंl उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद की जाती हैl काम्या पंजाबी ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl वह जल्द कई शो में नजर आने वाली हैl