Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बेचारी आंटी...' Karan Kundrra ने Tejasswi Prakash संग शादी की बात को लेकर झाड़ा पल्ला, बताई पूरी सच्चाई

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 01:07 PM (IST)

    करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। तेजस्वी इन दिनों टीवी के चर्चित रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशे ...और पढ़ें

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Photo: Tejasswi Prakash/ Instagram)
    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Photo: Tejasswi Prakash/ Instagram)

    HighLights

    1. कब शादी कर रहे करण कुंद्रा?
    2. तेजस्वी की मां का वायरल वीडियो
    3. इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस 15 के सेट पर दोनों को प्यार हुआ था और फैंस इनको प्यार से तेजरन (Tejran) बुलाते हैं।

    तेजस्वी की मां ने शादी को लेकर क्या कहा?

    वहीं पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी दोनों शादी करने वाले हैं। अब तेजस्वी प्रकाश की मां ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ (Celebrity Masterchef) के सेट पर करण की तेजू की मां ने बताया कि कपल इस साल शादी कर लेगा।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों से बीच लंदन में साथ दिखे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, पार्टी करते आए नजर

    करण कुंद्रा ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

    अब फाइनली एक्टर करण कुंद्रा ने शादी को लेकर खुलकर बात की। करण ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी शादी को लेकर कई जानकारी भी शेयर की। करण ने इस खबर को महज अफवाह बताया। इंडियन फोरम के साथ बातचीत में करण ने वायरल वीडियो पर बोलते हुए कहा,"नहीं, वो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) था। आजकल एआई इतना खतरनाक हो गया है ना मैं बता नहीं सकता आपको बाप रे। मैं बता रहा हूं आपको वो एआई था।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

    फराह खान ने तेजस्वी को दी बधाई

    आपको बता दें कि सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के हालिया एपिसोड का जो वीडियो वायरल हो रहा था उसमें फराह खान ने तेजस्वी की मां से पूछा, “शादी कब होगी?” इस पर उनकी मां ने पुष्टि की कि उनकी बेटी इसी साल शादी के बंधन में बंधेगी। वो कहती हैं,'इसी साल हो जाएगी'। इसके बाद फराह खान तेजस्वी प्रकाश को बधाई देती हैं और तेजस्वी शरमा जाती हैं।

    खबरें और भी

    करण से आगे पूछा गया कि क्या फिर वो इस साल शादी नहीं करेंगे। इस पर करण ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। मैं बता रहा हूं ना आपको बेचारी आंटी का किसी ने एआई बना के डाल दिया है। इससे पहले करण सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के सेट पर अपनी लेडीलव को सपोर्ट करने आए थे। करण ने तेजस्वी की मेहनत की भी तारीफ की।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और यहीं से इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Karan Kundrra ने ब्रेकअप की खबरों को किया खारिज? Tejasswi Prakash के साथ रोमांटिक पोस्ट कर दिया सबूत