Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan-Tejasswi Video: पार्टी में गर्लफ्रेंड तेजस्वी संग खुल्लम खुल्ला रोमांस करते दिखे करण, पार की सारी हदें

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 09:30 AM (IST)

    वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश अपने शो नागिन 6 में बिजी हैं। वहीं एक्टर करण कुंद्रा इश्क में घायल शो में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 15 में दोनों ...और पढ़ें

    Photo Credit : Karan-Tejasswi Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Karan-Tejasswi Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tejasswi Prakash Karan Kundra Romantice Dance Video: टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के सबसे हॉट एंड ब्यूटीफुल कपल्स में एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

    बिग बॉस 15 से एक दूसरे के करीब आए करण और तेजस्वी के प्यार के चर्चे आज हर तरफ होते हैं। अक्सर दोनों के एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जाता है। यही नहीं वो मीडिया के सामने भी वो अपना प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। इसी बीच अब तेजस्वी और करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।  

    पार्टी में डांस करते वक्त पार की सारी हदें

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वायरल हो रहा वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। इस पार्टी में कपल एक-दूसरे में खोकर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।  वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों  आशिकी 2  के सॉन्ग   तुम ही हो...पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के एक-एक धुन पर दोनों इतने रोमांटिक हो गए कि परफॉर्मेंस के बीच में ही दोनों ने एक-दूसरे को लिप लॉक भी किया। दोनों ने अपने डांस से पार्टी में आग लगा दी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tejran (@tejran_love_happiness)

    लुक से जीता दिल

    पार्टी में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लुक की बात करें तो  एक्ट्रेस डेनिम आउटफिट में काफी हॉट लग रही थीं। वहीं, करण कुंद्रा भी ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों को कोजी होता देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो को जहां जहां कई लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स को उनका इस तरह से खुल्लम खुल्ला रोमांस करते देखना पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स उन्हें सरेआम इस तरह की हरकत न करने की सलाह दे रहे हैं।