विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hina Khan के लिए ऑन स्क्रीन पति ने मांगी दुआ, 13 साल बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कास्ट का हुआ रीयूनियन

Published: Wed, 07 Aug 2024 06:49 PM (IST)

टीवी का मोस्ट फेवरेट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है करीब 8 सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। इस ...और पढ़ें

हिना खान और करण मेहरा (फोटो इंस्टाग्राम)
हिना खान और करण मेहरा (फोटो इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री हिना खान इन दिनों बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हैं। जून महीने के आखिर में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर है, जिसका इलाज मुंबई में करवा रही हैं।

ऐसे में उनके चाहने वाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन पति एक्टर करण मेहरा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। उन्होंने हिना के जल्द ठीक होने की कामना की है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कास्ट का हुआ रीयूनियन

करण मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उनके साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कास्ट नजर आई। करीब 13 साल बाद इनका रीयूनियन हुआ, जिसमें अभिनेता नेहा सरूपा बाबानी, निधि उत्तम, सोनाली वर्मा, मेधा जंबोटकर और आयुष विज भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Hina Khan कैंसर के इलाज के बीच भी कर रही हैं काम, नए वीडियो में बिना बालों के दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेता ने 2011 से अब तक की सभी तस्वीरों की तुलना करते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं। उससे इसके बारे में पूछें तो वह कहता है, ''हम फोन पर संपर्क में थे, लेकिन लंबे समय से मिले नहीं मिले थे। इसलिए, हमने रीयूनियन की योजना बनाने का निर्णय लिया। 

हिना खान को लेकर क्या बोले करण मेहरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करण मेहरा और हिना खान ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया था। अब उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हिना खान को बहादुर बताया है। उन्होंने कहा-‘मैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। वह बहुत साहस के साथ कैंसर से लड़ रही हैं जो हम सबने देखा है। भगवान उनकी शक्ति दे’।

यह भी पढ़ें-  कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने मुंडवाया सिर, बोलीं - 'मेंटली स्ट्रॉन्ग रहना बहुत जरूरी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।