यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shweta Ronit Photos: फिर साथ दिखे रोनित रॉय और श्वेता तिवारी, फोटोज देख फैंस ने पूछे कई सवाल
Shweta Tiwari And Ronit Bose Roy Photos टीवी शो कसौटी जिंदगी की से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर रोनित रॉय ने फिर से एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- फिर सामने आईं प्रेरणा और मिस्टर बजाज की तस्वीरें
- रोनित रॉय ने शेयर की फोटोज
- फैंस ने पूछे ये सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shweta Tiwari And Ronit Bose Roy Photos: रोनित रॉय और श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने फेमस टेलीविजन शो 'कसौटी जिंदगी की' मिस्टर बजाज और प्रेरणा बनकर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज भी दर्शक उनके किरदार को याद करते हैं।
कुछ समय पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। अब एक बार फिर रोनित रॉय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नए प्रोजेक्ट की तरफ इशारा करते हुए तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है।
यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari: साड़ी में श्वेता तिवारी की कातिलाना अदाएं देख हैरान हुए फैंस, कहा- 'वाकई बहुत सुंदर हो'
फिर साथ आएंगे मिस्टर बजाज और प्रेरणा?
रोनित रॉय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए रोनित ने कैप्शन में लिखा 'हमारे जुनून की खुशबू हमारे दिलों की कहानी कहती है। रोमांस के इन चंचल पलों में हमारे साथ शामिल हों। बने रहें।
View this post on Instagram
साड़ी में एक्ट्रेस ने ढहाया कहर
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और एक्टर रोनित रॉय एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए रोमांटिक हो रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी और बालों में जुड़ा बनाए अपने किलर लुक के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक्टर रोनित रॉय सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो ने एक बार फिर से उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
खबरें और भी
फैंस ने पूछे कई सवाल
इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल आए हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में पूछा है कि क्या वह किसी ओटीटी सीरीज या टीवी शो में साथ आने वाले हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'आप लोगों को फिर से साथ देखने का इंतजार है'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'उफ्फ्फ, प्यारी तस्वीरें, दिल तेजी से धड़क रहा है, प्लीज जल्द वापस आएं'। इसके साथ ही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'इंडियन टीवी पर सबसे हॉट जोड़ी में से एक, जो आज भी वैसी ही है।