यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urvashi Dholakia की कार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान
Urvashi Dholakia Car Accident उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं । एक्ट्रेसस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Dholakia Car Accident: टीवी की फेम एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इस हादसे में एक्ट्रेस को गंभीर चोट नहीं आई है।
रोड एक्सीडेंट का शिकार हुईं उर्वशी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया का ये एक्सीडेंट शनिवार को हुआ था। दरअसल, उर्वशी शो की शूटिंग के लिए मुंबई मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ जा रही हैं। तभी काशिमीरा इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ मेंबर्स बाल-बाल बचे हैं।

एक्ट्रेस ने नहीं करवाई कोई कानूनी कार्रवाई
कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक स्कूल बस होने के नाते इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। उर्वशी ने स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है। उर्वशी का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी। उर्वशी ढोलकिया के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनके फैंस को झटका लगा है। इस हादसे के बाद डॉक्टर ने एक्ट्रेस को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि यह टक्कर बहुत ही तगड़ी थी। हालांकि कश्मीरिया पुलिस ने एक्सीडेंट के इस मामले में स्कूल बस के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है।

इन शोज में नजर आ चुकी हैं उर्वशी
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल निभाकर एक्ट्रेस ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह बिग बॉस सीजन 6 की विनर भी रहीं है। हाल ही उर्वशी ढोलकिया 'नागिन 6' में नजर आईं थीं और अब वह ड्रामा सीरीज 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में काम कर रही हैं।
खबरें और भी

दो बेटों की मां है उर्वशी
43 साल की उर्वशी दो बेटों की मां है, जिनकी उम्र 26 से 27 साल की है। एक्ट्रेस सिंगल मदर है उन्होंने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की है। सोशल मीडिया पर एक्सर बेटों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती है।
