Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amitabh Bachchan को KBC 15 के मंच पर मिला ऐसा बर्थडे सरप्राइज रो पड़े बिग बी, जानें किस तोहफे ने किया इमोशनल?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 12:33 PM (GMT+05:30)

    अमिताभ बच्चन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 15) का दूसरा नाम बन गए है। बिग बी पिछले 23 सालों से केबीसी से जुड़े हुए हैं। अब तो शो ...और पढ़ें

    कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 होस्ट अमिताभ बच्चन, (Instagram Image)
    कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 होस्ट अमिताभ बच्चन, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati 15) के साथ चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर इस क्विज शो में कंटेस्टेंट से साथ मिलकर खूब एंटरटेन करते हैं। परिवार से लेकर दोस्तों तक बिग बी अपने कंटेस्टेंट्स से जुड़ने की पूरी कोशिश करते हैं।

    कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के कंटेस्टेंट भी अमिताभ बच्चन को पूरा सम्मान देते हैं। अब केबीसी 15 के मंच पर मेकर्स और कंटेस्टेंट्स ने मिलकर बिग बी को ऐसा सरप्राइज दिया कि वो रो पड़े। अमिताभ बच्चन, केबीसी 15 के जिस मंच पर दूसरों के आंसू पोछते थे, वहां इस बार वो खुद रो पड़े। आइए जानते हैं आखिर किस सरप्राइज ने बिग बी के आंखों में आंसू ला दिए...

    यह भी पढें- KBC 15: ग्रेजुएशन में फेल हो गए थे अमिताभ बच्चन, गिरते-पड़ते पास किया फिजिक्स का एग्जाम, मुश्किल में कटे 3 साल

    केबीसी का मंच और अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर बिग बी के लिए ये खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। लगभग एक हफ्ते तक ये सेलिब्रेशन चलता है। इस बार भी केबीसी 15 के मंच शहंशाह का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है।

    23 साल पुराना है बिग बी और केबीसी का साथ

    अमिताभ बच्चन, केबीसी की पहचान बन चुके हैं। शो से उनका रिश्ता 23 साल पुराना है। कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन 2000 में आया था, जिसे बिग बी ने होस्ट किया था। एक्टर उस वक्त टीवी पर नहीं आना चाहते थे, लेकिन फ्लॉप हो रही है फिल्में और अपने प्रोडक्शन हाउस के गिरते बिजनेस ने उन्हें पैसों के लिए इस शो को करने के लिए मजबूर कर दिया। उस वक्त अमिताभ बच्चन ने भी नहीं सोचा था कि केबीसी इतना बड़ा शो बन जाएगा और उनका सफर 23 सालों तक चलता रहेगा 

    खबरें और भी

    कोई नहीं ले सका अमिताभ बच्चन की जगह

    अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के दो सुपरहिट सीजन दिए। इसके बाद शाह रुख खान ने केबीसी के तीसरे सीजन की जिम्मेदारी ली। उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की शो में जान डालने की, लेकिन दर्शकों को अमिताभ बच्चन और उनके अनोखे अंदाज की कमी खल रही थी। शो की गिरती टीआरपी ने आखिरकार मेकर्स को बिग बी को वापस लाने के लिए मजबूर कर दिया। तब से लेकर आज तक अमिताभ बच्चन लगातार केबीसी के हर सीजन को होस्ट करते चले आ रहे हैं। 

    बिग बी के लिए आंसू रोकना हुआ मुश्किल

    कौन बनेगा करोड़पति 15 ने लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अमिताभ बच्चन अपना बर्थडे सरप्राइज देखकर इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इमोशनल अमिताभ बच्चन ने कहा, और कितना रुलाएंगे आप, अब बस कर दो... मैं सबको टिशू देता हूं... आज मेरी बारी है...

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    हर बार अमिताभ बच्चन को किया सरप्राइज

    अमिताभ बच्चन का ये वीडियो पूरा अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही पता चलेगा कि आखिर फैंस ने बिग बी को ऐसा क्या तोहफा दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। बिग बी के लिए कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर जन्मदिन हमेशा स्पेशल होता है। बीते सीजन में केबीसी के मंच पर उनकी मां तेजी बच्चन की आवाज सुनाई गई थी, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। वहीं, इससे पहले अमिताभ बच्चन को विश करने के लिए उनकी पत्नी और बेटे बिग बी के लिए खास मिठाई लेकर पहुंचे थे।  

    यह भी पढ़ें- KBC 15: 'मां ने बेटे की बाइक के लिए बेच दिए सोने के कंगन', कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को सुनाई अपनी कहानी