Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 15: करोड़पति बनने से चूका ये कंटेस्टेंट, क्या आपको पता है हिरोशिमा पर गिरे बम से जुड़े इस सवाल का जवाब ?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM (IST)

    Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 15 क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 एक बार अपने कठिन सवालों से दर्शकों के दिल की धड़कने बढ़ाने का काम कर रहा ...और पढ़ें

    Quiz Show Kaun Banega Crorepati 15, X Image
    Quiz Show Kaun Banega Crorepati 15, X Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 15: टीवी का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी कर चुका है। पिछले सीजन्स की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन केबीसी होस्ट कर रहे हैं। शो में उनकी कंटेस्टेंट्स संग मस्ती और पसीने छुड़ा देने वाले सवाल दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए है।

    क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 का गुरुवार का एपिसोड बेहद इंटरेस्टिंग रहा। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर तेज दिमाग वाले कंटेस्टेंट शुभम गंगराड़े बैठे। शो में कंटेस्टेंट ने अच्छा गेम खेला, लेकिन एक करोड़ के सवाल पर आकर वो अटक गए। काफी सोच- विचार करने के बाद उन्होंने अंत में पीछे हटने का फैसला लिया।

    यह भी पढ़ें- KBC 15: शादी में कटरीना ने ही क्यों तय किया था मेन्यू, विक्की कौशल ने बताई मजेदार वजह, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

    कंटेस्टेंट ने दिया ये जवाब

    शुभम गंगराड़े ने एक करोड़ के सवाल पर कौन बनेगा करोड़पति 15 को क्विट कर दिया और 50 लाख लेकर शो से अलविदा ले लिया। इसके साथ ही केबीसी के सीजन 15 को अपना दूसरा करोड़पति मिलते- मिलते रह गया। शुभम से 1 करोड़ के लिए जो सवाल पूछा गया, वो हिरोशिमा पर गिरे बस से जुड़ा हुआ था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    क्या था एक करोड़ का सवाल ?

    सवाल यह था कि 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराने वाले विमान का नाम क्या रखा गया था? ऑप्शन थे-

    A. एक पौराणिक हथियार

    खबरें और भी

    B. एक फिल्मी पात्र

    C. पायलट की मां

    D. वो जगह जहां इसे बनाया गया था

    इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन C. ''पायलट की मां (एनोला ग्रे)''

    यह भी पढ़ें- KBC 15 के मंच पर 'मेरे अंगने में' गाना सुनकर क्यों शर्मिंदा हो गए अमिताभ बच्चन? बोले- 'इसके पीछे एक इतिहास है'

    पंजाब के जसकरण बने पहले करोड़पति

    बता दें कि पिछले हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति के मौजूदा सीजन को अपना पहला करोड़पति मिला था। पंजाब के रहने वाले जसकरण ने ये खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया, लेकिन इसके बाद वो मात खा गए। जैकपॉट यानी 7 करोड़ के प्रश्न के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस पड़ाव पर आकर जवाब न पता होने की स्थिति में केबीसी 15 से क्विट कर लिया।