Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे पटना के खान सर, अमिताभ बच्चन को पढ़ाई ऐसी फिजिक्स, हैरत में पड़े बिग बी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 11:03 AM (GMT+05:30)

    Kaun banega crorepati 15 कौन बनेगा करोड़पति 15 का हालिया एपिसोड बेहद दिलचस्प रहा। शो में अमिताभ बच्चन के सामने पटना के पॉपुलर खान सर विराजमान हुए। उनक ...और पढ़ें

    Kaun banega crorepati 15 Viral Video, Instagram
    Kaun banega crorepati 15 Viral Video, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun banega crorepati 15: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का लेटेस्ट एपिसोड लगातार चर्चा बटोर रहा है। शो के हालिया एपिसोड में स्टूडेंट्स के बीच पॉपुलर टीचर खान सर पहुंचे। उनके साथ स्टैंड अप कॉमेडी के किंग जाकिर खान ने भी हिस्सा लिया। दोनों ने बिग बी के साथ मिलकर केबीसी 15 के मंच जमकर मस्ती की।

    कौन बनेगा करोड़पति 15 में पटना के खान सर ने अपने सफर के बारे में बताया। इस बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी थोड़ी फिजिक्स सिखाने की कोशिश की। उन्होंने न्यूट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूक्लियस का कॉन्सेप्ट अमिताभ बच्चन को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका तरीका इतना  दिलचस्प था कि बिग बी भी इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाए।

    यह भी पढ़ें- पटना के खान सर को दूसरी कोचिंग ज्वाइन करने के लिए ऑफर हुए थे करोड़ों, रकम सुन हक्के-बक्के रह गए अमिताभ बच्चन

    जिंदगी भर नहीं भूलेंगे बिग बी

    खान सर की कुछ सेकेंड्स की क्लास अटेंड करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपना रिव्यू शेयर किया। केबीसी होस्ट ने कहा कि खान सर ने उन्हें जो कुछ सिखाया वो इसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    आर्मी में जाना चाहते थे खान सर

    खान सर ने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन को अपने स्ट्रगलिंग के दिनों के बारे में भी बताया। खान सर ने कहा कि सेना में जाना चाहते थे। उन्होंने एनडीए के लिए अप्लाई भी किया था,  लेकिन हाथ की चोट की वजह से फिजिकल टेस्ट में बाहर हो गए। खान सर ने ये भी बताया कि वो उनसे स्कूल में टीचर्स जो पढ़ाते थे, वो बिल्कुल भी समझ नहीं आता था। कई बार उनके दोस्त उनसे कहते थे कि वो जो भी उन्हें पढ़ाते हैं, वो सब समझ आता है।

    खबरें और भी

    7 से 60 लाख स्टूडेंट्स तक

    खान सर ने कहा कि वो जहां रहते थे वहां के मकान मालिक से उन्होंने कहा कि वो किराए के बदले उनके बच्चों को पढ़ा देंगे। कुछ दिनों बाद उन्हें एक कोचिंग में टीचर की जॉब मिल गई। पहले दिन क्लास में सिर्फ 7-8 बच्चे थे, लेकिन उसके बाद 50, 100, 200 करके बढ़ते चले गए। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो कैसे 60 लाख स्टूडेंट्स तक पहुंच गए। 

    यह भी पढ़ें- KBC 15 के मंच पर जाकिर हुसैन ने यादगार बनाई अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकत, सुनाई ऐसी शायरी मंत्रमुग्ध हुए बिग बी