यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आज रपट जाएं' पर Vidya Balan करना चाहती हैं अमिताभ बच्चन संग डांस, बिग बी ने बताया कौन है उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस
टेलीविजन इंडस्ट्री का फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में भी हर सीजन की तरह होस्ट अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी मस्ती ...और पढ़ें

HighLights
- 'केबीसी 16' में आई 'भूल भुलैया 3' की टीम
- विद्या बालन ने बिग बी से शेयर की अपने दिल की बात
- कार्तिक ने शेयर किया केबीसी 16 में मजेदार किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने इस बार हॉटसीट पर 'मंजुलिका' और 'रुह बाबा' बैठे नजर आए। विद्या बालन (Vidya Balan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बिग बी के सामने बैठ ढेर सारी मस्ती की।
अमिताभ बच्चन अक्सर कंटेस्टेंट्स से उनके बारे में कुछ न कुछ पूछते रहते हैं। साथ ही खुद से भी जुड़ी कई बातों के बारे में बताते रहते हैं। इस बार कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के सामने उन्होंने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का खुलासा किया। अमिताभ बच्चन उनके बारे में जो कुछ भी बता रहे थे, कार्तिक और विद्या उन्हें बस एक टक निहारते हुए सुनते ही जा रहे थे।

अमिताभ बच्चन की पसंदीदा रही हैं ये एक्ट्रेस
होस्ट अमिताभ बच्चन ने कहा कि वहीदा रहमान उनकी पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं। बिग बी ने बताया कि प्यासा फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शॉट ने उनकी प्रतिभा को बाहर लाने का काम किया। उन्होंने उनके क्लोज-अप शॉट को याद किया और बताया कि कैसे वहीदा रहमान ने उन्हें प्रभावित किया।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 में हुई दिलजीत दोसांझ और Pitbull की एंट्री, टाइटल ट्रैक सुन बोले फैंस- पिक्चर हिट है
'प्यासा' में वहीदा रहमान का क्लोज-अप शॉट होना था, जिसे 2-3 टेक के बाद ओके किया गया था। इन दिनों यह आसानी से हो जाता है, लेकिन तब ज्यादा समय लगता था। विद्या और कार्तिक से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने 1962 की फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इस मूवी में मीना कुमारी का काम देख वह काफी प्रभावित हुए थे। फिल्म में एक गाना है- ना जाओ सैयां। अमिताभ ने बताया कि गाने में उन्हें मीना कुमारी का काम काफी पसंद आया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
विद्या बालन बनना चाहती हैं उनकी हीरोइन
बातों ही बातों में विद्या बालन ने खुलासा किया कि उनकी ख्वाहिश रही है कि वह अमिताभ बच्चन के साथ 'आज रपट जाएं' गाने पर डांस करें। लेकिन वह कभी उनकी हीरोइन नहीं बन पाईं। बल्कि उन्हें फिल्म पा में उनकी मां बनने का मौका मिला। यह सुनते ही कार्तिक जोर से हंसने लगते हैं।