यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KBC 16: कंटेस्टेंट ही नहीं, ऑडियंस भी नहीं दे पाई कुतुब मीनार से जुड़े इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता है?
Kaun Banega Crorepati Season 16 के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट से दिल्ली में स्थित विश्व की सबसे ऊंची मीनार कुतुब मीनार (Qutub Minar) से जुड़ा सवा ...और पढ़ें

HighLights
- केबीसी 16 के होस्ट हैं अमिताभ बच्चन
- शो में पूछा गया कुतुब मीनार से जुड़ा सवाल
- 6.4 लाख रुपये जीतने से चूकी कंटेस्टेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान बढ़ाने वाला शो भी है। इसी वजह से यह लोगों के बीच इतना ज्यादा पॉपुलर है। सालों मेहनत के बाद लोग केबीसी के मंच पर अपना ज्ञान का परचम लहराकर लाखों-करोड़ों रुपये जीतते हैं। हालांकि, केबीसी के सवालों पर कई बार अच्छे-अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी फुस्स हो जाते हैं।
सोनी चैनल पर टेलीकास्ट हो रहे केबीसी 16 (KBC 16) के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 6.4 लाख रुपये के सवाल पर वह अटक गईं। उसकी मदद ऑडियंस भी नहीं कर पाई।
6.4 लाख के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट
अंडमान निकोबार की शोभिता श्री (Shobhita Shree) दिल्ली में रहकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में काम करती हैं। हाल ही में, वह केबीसी 16 के मंच पर पहुंचीं। उन्होंने अपने ज्ञान केदम पर 3.2 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत ली, लेकिन 6.4 लाख के सवाल पर वह अटक गईं।
यह भी पढ़ें- KBC 16: करोड़पति बनने से चूका आदिवासी कंटेस्टेंट, नहीं दे पाया एक करोड़ के सवाल का जवाब, क्या आपको पता है?
कुतुब मीनार से जुड़ा था सवाल
3.2 लाख रुपये जीतने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने गेम को आगे बढ़ाया और शोबिता से 6.4 लाख रुपये का सवाल किया। 6.4 का ये सवाल दिल्ली में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मीनार कुतुब मीनार (Qutub Minar) पर आधारित थी।
सवाल था-
कुतुब मीनार की सतह पर लिखे शिलालेखों के अनुसार, इनमें से किसने कुतुब मीनार की मरम्मत की थी?
A-सिकंदर लोदी
B- खिज्र खान
C- अकबर
D- मोहम्मद बिन तुगलक
कंटेस्टेंट जवाब को लेकर थोड़ी दुविधा में थी। उन्होंने बिना रिस्क लिए ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया, लेकिन इसका भी फायदा नहीं मिला। ऑडियंस को भी सवाल का जवाब नहीं पता था। आखिर में वह 6.4 लाख रुपये नहीं जीत पाईं। शो खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसका जाब दिया। अमिताभ बच्चन ने सही जवाब ऑप्शन ए यानी सिकंदर लोदी को बताया। सिकंदर लोदी ने ही 16वीं शताब्दी में कुतुब मीनार की मरम्मत करवाई थी।