Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी का जोड़ा पहनकर KBC 16 खेलने पहुंची सिमरन बजाज, 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर अटकी

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 02:51 PM (IST)

    फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हो गई है। अभी तक इस शो के कई एपिसोड भी टेलीकास्ट हो गए हैं। शो के हालिया एपिसोड में सिमरन बजाज दिखाई दीं जिन ...और पढ़ें

    कौन बनेगा करोड़पति 16 (Photo Credit: Instagram)
    कौन बनेगा करोड़पति 16 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. कौन बनेगा करोड़पति 16 की हॉट सीट पर बैठीं सिमरन
    2. 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट
    3. गेम खेलने शादी के जोड़े में आईं सिमरन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक शो के कई एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं, जिसमें बहुत से कंटेस्टेंट ने शानदार खेलते हुए लाखों रुपये की राशि अपने नाम की। अब इस शो की हॉट सीट पर 5वें एपिसोड की रोलओवर कंटेस्टेंट सिमरन बजाज बैठी हुई नजर आईं।

    शो के शुरुआत में सिमरन ने काफी अच्छा खेला, लेकिन इसके बावजूद भी वह बहुत ज्यादा रकम नहीं जीत पाईं और लास्ट में 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर अटक गईं और उन्होंने शो क्विट कर दिया। वहीं, इस क्विज शो में सिमरन शादी के जोड़े में गेम खेलने आई थीं।

    यह भी पढ़ें: बदलाव के सफर: कैसे 'केबीसी 16' प्रतियोगियों के सपनों को पंख दे रहा है

    किस सवाल पर अटकी थीं सिमरन

    सिमरन ने गेम की शुरुआत में सभी सवालों के सही जवाब दिए, जिसके बाद उन्होंने सुपर सवाल पूछा और उसका सही जवाब देकर ‘दोगुनास्त्र’ हासिल कर लिया। हालांकि, शानदार गेम खेलने के बावजूद भी वह शो से सिर्फ 1 लाख 60 हजार रुपये ही जीत पाईं।

    दरअसल, उनसे जो 3 लाख 20 हजार रुपये का सवाल पूछा गया था वह उसके जवाब को लेकर कॉंफिडेंट नहीं थीं। इसलिए उन्होंने क्विट कर दिया। जिस सवाल पर सिमरन ने गेम छोड़ा वो सवाल था कि कोलंबिया में किसके उत्पादन के केंद्रों को शामिल करने वाले सांस्कृतिक लैंडस्केप को 2011 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था?

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    इसके ऑप्शन के तौर पर उन्हें ए. गेहूं, बी. कॉफी, सी. चाय, डी. चीनी दिए गए। सिमरन को इसका सही जवाब पता था, लेकिन वह आश्वस्त नहीं थी। जब उन्होंने गेम छोड़ा, तो बिग बी ने उनसे सवाल का जवाब देने को कहा। इसके विकल्प में उन्होंने बी कॉफी चुना, जो सही था।

    शादी के जोड़े में आई थी कंटेस्टेंट

    टेस्टेंट ने बिग बी से बात करते हुए यह शेयर किया था कि वह अपनी शादी का जोड़ा पहन कर गेम खेलने आई हैं। मई में मेरी शादी हुई। मैं शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन फिर पंडित जी ने कहा कि अगर मैं शादी कर लूंगी, तो मेरे लिए कई ऑप्शन खुल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति को खुद के लिए भी लकी भी बताया।

    यह भी पढ़ें: KBC में पूछा गया क्रिकेट से जुड़ा सवाल, लाइफलाइन इस्तेमाल करके भी कंटेस्टेंट नहीं दे पाया जवाब