यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kaun Banega Crorepati 17: क्विज शो की हॉटसीट हुई तैयार, आ गई अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 17 की ऑनएयर डेट
KBC 17 कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जोकि अब खत्म हो चुका है। 1 से 4 मई तक लोगों के पास ये मौका था कि पंजीकरणकर्ता स ...और पढ़ें

HighLights
- कौन बनेगा करोड़पति 17 की डेट आई सामने
- इस तारीख से ऑनएयर होगा बिग बी का शो
- तीन महीने पहले शुरू हुए थे शो के रजिस्ट्रेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए जितनी उत्सुकता उनके सामने हॉटसीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट को होती है, उतनी ही टीवी पर इस शो को देखने वाले दर्शकों को भी होती है। बिग बी के कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 को लेकर रजिस्ट्रेशन तो 3 महीने पहले ही शुरू हो गए थे।
1 मई को क्विज शो का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था और दर्शकों को ये मौका मिला था कि वह घर बैठे पूछे गए सवाल का सही जवाब दे और महानायक के सामने हॉटसीट पर बैठ सके। अब सोनी टीवी के मेकर्स ने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है और इस शो की ऑनएयर डेट पर से पर्दा उठा दिया है।
कब से ऑनएयर होगा कौन बनेगा करोड़पति 17?
सोनी टीवी (Sony Tv) अब तक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कौन बनेगा करोड़पति के कई प्रोमोज शेयर कर चुका है। इस बार अमिताभ बच्चन के क्विज शो की थीम 'जहां अकल वहां अकड़ है'। इस थीम से ये साफ जाहिर है कि इस बार बिग बी के शो में अकड़ उसकी चलेगी, जिसकी अकल दौड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 17: केबीसी के नए सीजन के रजिस्ट्रेशन शुरू, हॉट सीट तक पहुंचने की क्या होगी प्रक्रिया?
ये शो इसी महीने यानी कि 11 अगस्त से रात को 9 बजे ऑनएयर होगा। आपको बता दें कि ये ऐसा अकेला आइकॉनिक क्विज शो है, जिसने इतने सालों तक टीवी पर राज किया है। इस शो के अब तक टोटल 16 सीजन में 1368 एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं। इस शो में अभी तक टोटल 2143 कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट कर चुके हैं।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
KBC 16 की डेट सामने आते ही दर्शकों में दिखा उत्साह
कौन बनेगा करोड़पति की ऑनएयर डेट सामने आते ही दर्शकों में सोशल मीडिया पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "केबीसी दुनिया में सबसे बेहतरीन क्विज शो में से एक है। केबीसी सिर्फ एक गेम शो ही नहीं है, बल्कि एक आम इंसान के लिए हॉटसीट पर बैठने का एक सुनहरा अवसर है, जो लोगों की जिंदगी बदल देता है। हम केबीसी की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हैं"।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
दूसरे यूजर ने लिखा, "जब बच्चन साहब पूछते हैं 'क्या ये आपका फाइनल जवाब है? तो दिल और दिमाग की असली लड़ाई शुरू होती है। केबीसी हर रात नए सपनों को पंख देता है, ज्ञान का सेलिब्रेशन है ये शो"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "लग रहा है कि इस बार ये शो CID 2 को भी पीछे छोड़ने वाला है"।