Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 14: यह शब्द बोलने पर विकास खन्ना को पड़ती हैं गालियां, बिग बी से की रिक्वेस्ट 'अपने लोगों को बोल दो...'

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 02:02 PM (IST)

    KBC 14 Finale Week कौन बनेगा करोड़पति का फिनाले एपिसोड कुछ ही दिनों में ऑनएयर होने वाला है। शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। अपकमिंग एपिसोड में मास्टरशेफ जज ...और पढ़ें

    Still Image of Amitabh Bachchan, Ranveer Brar and Vikas Khanna from Kaun Banega Crorepati 14
    Still Image of Amitabh Bachchan, Ranveer Brar and Vikas Khanna from Kaun Banega Crorepati 14

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati Finale Week: सोनी टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 14 अपने अंतिम पड़ाव पर है। महीनों तक दर्शकों को नए-नए सवाल और जवाब के जरिये एंटरटेन करने वाला यह शो फिनाले वीक की ओर बढ़ चुका है। इस फिनाले वीक में केबीसी के मंच पर कई 'शार्क टैंक 2' के जजेस, कियारा आडवाणी और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। यह सभी अलग-अलग एपिसोड में नजर आएंगे। केबीसी फिनाले के एक एपिसोड में मास्टरशेफ सीजन 7 के जजेस विकास खन्ना और रणवीर ब्रार भी एंट्री लेने वाले हैं। उनके साथ बिग बी सवालों से हटकर कुछ मजेदार बातचीत भी करते नजर आने वाले हैं।

    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 ऑफ एयर होने वाला है। इस शो का लास्ट एपिसोड जल्द ही शूट होने वाला है। उन्होंने कहा था कि वह अलग-अलग पर्सनालिटी से इंस्पायर हुए हैं। केबीसी14 के फिनाले में अपनी-अपनी फील्ड्स में महारत हासिल करने वाले कलाकार शिरकत करेंगे। फेम हासिल करने वाले इन्हीं लोगों में मास्टरशेफ सीजन 7 के जज रणवीर ब्रार और विकास खन्ना भी शामिल हैं, जो इसी हफ्ते केबीसी14 की हॉटसीट पर नजर आएंगे। इस शो में सवालों के जवाब देने के साथ ही रणवीर ब्रार ने विकास खन्ना से जुड़ी मजेदार बात शेयर की।

    रणवीर ने रिवील किया मास्टर शेफ की सीक्रेट वर्ड

    मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में रणवीर ब्रार ने विकास खन्ना की खिंचाई करते हुए उनसे जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया। रणवीर ने बताया कि वह हर रोज विकास खन्ना को नया वर्ड ऑफ द डे देते हैं। उन्होंने कहा, 'मास्टर शेफ का सीक्रेट कोड है, जो किसी को नहीं बताते हम। इनको मैं रोज देता हूं वर्ड ऑफ द डे और इनको बोलता हूं कि विकास आज आपको पूरे एपिसोड में यह शब्द चार बार बोलना है।' इसके बाद विकास ने कहा कि एक शब्द है- असमजस। लेकिन उन्हें बीच में टोकते हुए रणवीर ने बताया कि यह शब्द असमजस नहीं, बल्कि असमंजस है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    'ट्विटर पर पड़ती हैं गालियां'

    शो में विकास खन्ना ने अपने बारे में एक बात का खुलासा किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट की कि वह यहां अपने लोगों को बोल दें, वह इलाची बोलते हैं और उन्हें ट्विटर पर गालियां पड़ती हैं। जब अमिताभ बच्चन को इसका कारण पता चला, तो वो अपनी हंसी नहीं रोक पाए। विकास खन्ना ने उन्हें बताया कि उनके यहां पर ऐसे ही बोला जाता है। वहां डिक्शन पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता। हम सब खाने के इतने शौकीन हैं कि हम अल्फाबेट भी खा जाते हैं। विकास खन्ना की यह बात सुनते ही अमिताभ बच्चन की हंसी छूट जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Cirkus Leaked Online: रिलीज होते ही एचडी प्रिंट में लीक हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस', मेकर्स को हुआ बड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें: Cirkus में काम करके गदगद हुए जैकलीन फर्नांडिज और बादशाह, रोहित शेट्टी के लिए भावुक पोस्ट