Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 16: 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी', जवाब लेकर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, जानें- कब से शुरू हो रहा शो?

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 03:33 PM (GMT+05:30)

    कौन बनेगा करोड़पति फेमस रियलिटी शो है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लंबे समय से शो की मेजबानी कर रहे हैं। इतिहास और अलग-अलग विषयों पर हर सीजन में स ...और पढ़ें

    'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट अमिताभ बच्चन
    'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट अमिताभ बच्चन

    HighLights

    1. 'केबीसी 16' की रिलीज डेट आई सामने
    2. पहले ही शुरू हो चुका था रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
    3. नए अंदाज में दिखे अमिताभ बच्चन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी के लिए भी जाने जाते हैं। 15 सक्सेसफुल सीजन के बाद अब बिग बी 16वें सीजन के साथ हाजिर होने वाले हैं। यानी एक बार फिर दर्शकों के बीच ये शो आने के लिए तैयार है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

    नए अंदाज में अमिताभ बच्चन

    'कौन बनेगा करोड़पति 16' का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। यानी कि शो वही है, लेकिन इसका अंदाज कुछ बदला हुआ नजर आ सकता है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' की टैगलाइन है 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा।'

    यह भी पढ़ें: KBC 16: मुश्किल है 'कौन बनेगा करोड़पति' रजिस्ट्रेशन का 10वां सवाल, खेलों में रखते हैं रूचि तो दे पाएंगे जवाब

    'केबीसी 16' की रिलीज डेट आई सामने

    'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा क्विज शो है, जिसमें हॉटसीट पर बैठा इंसान अगर हर सवाल का सही जवाब दे, तो उसे मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता। यह इंडिया का सबसे प्रतिष्ठित रियलिटी शो है। 'केबीसी 16' का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस काफी पहले ही शुरू हो चुका था। अब मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

    जानें कब और कहां देखें 'केबीसी 16'

    सामने आए प्रोमो में एक पहाड़ी मां और बेटी की बातचीत दिखाई गई है। एक मां है, जो अपनी बेटी को पहाड़ों पर चढ़ने से मना करती है। उनका तर्क होता है कि अगर वह ऐसे ही पहाड़ों पर चढ़ती रहेगी, तो उससे शादी कौन करेगा? इसके जवाब में वह लड़की कहती है कि शादी वही करेगा, जिसकी सोच पहाड़ से भी ऊंची होगी। इसके बाद अमिताभ बच्चन बोलते हैं, 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा।'

    खबरें और भी

    'कौन बनेगा करोड़पति 16' अगले महीने की 12 तारीख से शुरू हो रहा है। इसे सोनी टीवी और सोनी लिव पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: KBC 16: हाथ से निकल न जाए केबीसी में शामिल होने का मौका, रजिस्ट्रेशन का आखिरी सवाल आया सामने, जल्दी दीजिए जवाब