Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    27 की उम्र में KBC के पहले करोड़पति बनने वाले हर्षवर्धन अब हैं एक कंपनी के CEO, आइए पढ़ें उनकी कहानी

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 06:34 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति ने अनेक लोगों की किस्तम बदली है। केबीसी के पहले करोड़पति बनने वाले कंटेस्टेंट आज ...और पढ़ें

    केबीसी के पहले करोड़पति बने हर्षवर्धन नवाथे (Photo Credit- Instagram)
    केबीसी के पहले करोड़पति बने हर्षवर्धन नवाथे (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अमिताभ बच्चन के क्विज शो का जिक्र सबसे ज्यादा होता है
    2. कौन बनेगा करोड़पति ने कई लोगों की किस्मत बदल दी है
    3. इनमें शो के पहले करोड़पति बनने वाले हर्षवर्धन नावथे का नाम भी शामिल है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनी टीवी के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का नाम आपने जरूर सुना होगा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इसे होस्ट करते हैं। इस शो को 25 साल का समय हो गया है और इसने कई लोगों को करोड़पति बनाया है, लेकिन शो में पहली बार करोड़ की राशि में इनाम जीतने वाले का नाम हर्षवर्धन नवाथे है। इस शो ने उनकी किस्मत कैसे बदल दी। इसके बारे में उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया है।

    साल 2000 की बात है, जब हर्षवर्धन केबीसी के पहले सीजन में करोड़पति बने थे। उस समय उनकी उम्र महज 27 साल थी। अब उनकी उम्र 52 साल हो चुकी है, लेकिन उम्र के साथ उनकी सफलता भी आसमान को छू रही है। जी हां, आज के समय में वह एक प्रतिष्ठित संगठन के CEO हैं।

    अमिताभ के केबीसी का पड़ा जीवन पर असर

    हर्षवर्धन नवाथे हाल ही में केबीसी के एक स्पेशल एपिसोड में आए थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि कौन बनेगा करोड़पति शो का असर उनके जीवन पर किस रूप में पड़ा। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि केबीसी ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया है। 

    ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के सामने Samay Raina ने 'रेखा' को लेकर किया मजाक? वायरल वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भी उन्होंने बताया था कि केबीसी के बाद उन्हें पहचान और वित्तीय स्थिरता मिली। उनका कहना था कि 'लोकप्रियता लोगों का नजरिया बदल देती है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पहचाना जाना अपने आप में एक शानदार अनुभव है।'

    इन दिनों क्या कर रहे हैं हर्षवर्धन

    बता दें कि दिसंबर 2024 में हर्षवर्धन JSW फाउंडेशन के CEO बने, जो JSW ग्रुप का सामाजिक विकास संगठन है। इस ग्रुप में वह अपने जिम्मेदारी को फिलहाल निभा रहे हैं। करोड़पति शो में उन्होंने अपने अनुभव को शेयर किया, जिससे बिजनेस की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देखने वालों को उत्साह मिला। उनकी जर्नी को देखकर लोग उनसे प्रेरणा ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    केबीसी में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पढ़ना और नई चीजों को सीखना बेहद जरूरी होता है। कौन बनेगा करोड़पति से पढ़ने की रुचि को बढ़ाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन की वीडियो खूब वायरल हो रही है और उनका शो से जुड़ा एक पुराना प्रोमो भी चर्चा में आ गया है। 

    ये भी पढ़ें- 'चेहरे की खूबसूरती तो मिट जाएगी लेकिन... ', Amitabh Bachchan ने Aishwraya Rai की तारीफ सुनकर ये क्या बोल दिया