विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khaali Botal Song: अभिषेक कुमार और आयशा खान का म्यूजिक वीडियो 'खाली बोतल' हुआ रिलीज, छा गई 'बिग बॉस' की जोड़ी

Published: Tue, 16 Apr 2024 01:59 PM (IST)

आयशा खान (Ayesha khan) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पहली बार बिग बॉस 17 में साथ नजर आए थे। शो ...और पढ़ें

अभिषेक कुमार और आयशा खान का म्यूजिक वीडियो 'खाली बोतल' हुआ रिलीज, (X Image)
अभिषेक कुमार और आयशा खान का म्यूजिक वीडियो 'खाली बोतल' हुआ रिलीज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयशा खान और अभिषेक कुमार की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में दोनों अपने म्यूजिक वीडियो खाली बोतल का एलान किया था। वहीं, 16 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। खाली बोतल में आयशा खान और अभिषेक कुमार एक नए लुक में नजर आ रहे हैं।

आयशा खान और अभिषेक कुमार के इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। वीडियो में एक्टर्स के कॉसम्यूम से लेकर सेटअप तक, लगभग सब कुछ ध्यान खींचने वाला है। गाना देखकर ऐसा लग रहा है कि टी-सीरीज ने खाली बोतल पर मोटी रकम खर्च की है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: खुशी से झूम उठेंगे 'बिग बॉस' के फैंस, सलमान खान के शो लेकर आई ये ऑफिशियल अपडेट

कैसा है आयशा-अभिषेक का गाना ?

आयशा खान और अभिषेक कुमार स्टारर खाली बोतल को परंपरा टंडन ने गाया है। वहीं, मनन भारद्वाज ने लिरिक्स लिखे हैं और कंपोज भी किया है। खोली बोतल की कहानी की बात करें, तो ये एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार, धोखा और सस्पेंस समेत तक, कई मसाले मौजूद है।

बिग बॉस ने दिलाई पॉपुलैरिटी

आयशा खान और अभिषेक कुमार पहली बार बिग बॉस 17 में साथ नजर आए थे। हालांकि, दोनों कपल नहीं थे, लेकिन इनके बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बिग बॉस 17 में आयशा खान, मुनव्वर फारूकी की एक्स की तौर पर शामिल हुई थीं। वहीं, अभिषेक कुमार शो में मुनव्वर फारुकी के क्लोज फ्रेंड थे। आयशा खान और अभिषेक कुमार ने पहली पर तब ध्यान खींचा जब दोनों ने सांवरे का गाना रिक्रिएट किया था।

यह भी पढ़ें- KBC 16: अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ फिर लौटने को तैयार, इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

आयशा और अभिषेक की केमिस्ट्री

बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा ने साथ में म्यूजिक वीडियो सांवरे किया था, जो हिट हुआ था। फैंस के बीच सांवरे को खूब पसंद किया गया। इस बीच सॉन्ग के प्रमोशन के लिए अभिषेक कुमार ने एक वीडियो आयशा खान के साथ भी बनाया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।