यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजापाल को निकाल अपने इस चहेते कंटेस्टेंट को वापस लाए रोहित शेट्टी, खुश हुए फैंस
Khatron Ke Khiladi 12 खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी का गुस्सा तब प्रतीक सहजपाल पर भड़क गया जब उन्होंने दो स्टंट करने से इनकार कर दिया। प्रतीक को ए ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में रविवार का दिन काफी एक्साइटिंग रहा। शो के एक पॉपुलर कंटेस्टेंट की विदाई हो गई तो वही पहले से एलिमिनेट हुए एक खिलाड़ी की वापसी भी हुई। शो की शुरुआत तो नुक्कड़ नाटक के साथ हुई। जिसके बाद रोहित ने खिलाड़ियों को स्टंट के बारे में बताया। उन्हें काफी ऊंचाई पर रस्सी पर चलकर इस स्टंट को कंप्लीट करना था और इसके साथ ही उनके पास एक आखिरी मौका था खुद पर से फियर फंदा हटाने का।
प्रतीक ने स्टंट करने से किया इनकार
खतरों के खिलाड़ी 10 के पहले राउंड में प्रतीक सहजपाल को काफी ऊंचाई पर एक रस्सी पर चलना था जिसमें बाद में स्विमिंग भी करनी थी। प्रतीक को हाइट से डर लगता है जिसके कारण उन्होंने यह टास्क करने से इनकार कर दिया। रोहित शेट्टी को प्रतीक के ऊपर काफी गुस्सा आया कि उन्होंने पहले ही हार मान ली। इस टास्क में मोहित फर्स्ट आए और उनका फियर फंदा हट गया।
राजीव भी रहे सेफ
दूसरे टास्क को पानी में लटकी ट्रक पर करना था। इस ट्रक के अंदर काफी सारा सोना था। तो अंदर जाकर जितना हो सके गोल्ड इकट्ठा करना था और लेकर बाहर आना था। 15 मिनट बाद जिसके पास सबसे ज्यादा सोना होगा उसका फियर फंदा उतर जाएगा। इस टास्क के विनर राजिव रहे और वो सेफ भी हो गए।
वापस आया यह कंटेस्टेंट
अंत में रुबीना, प्रतीक और कनिका को एलिमिनेशन स्टंट करना था। इस स्टंट में गाड़ियों को पार करते हुए फ्लैग्स निकालने थे। सारी गाड़ियां पानी के ऊपर हवा में लटकी हुई थीं। कनिका ने स्टंट नहीं किया जिसके बाद रुबीना गईं। उन्होंने इसे अच्छे से पूरा किया। इसके बाद एक बार फिर प्रतीक ने स्टंट करने से इनकार कर दिया और वो शो से एलिमिनेट हो गए। शो में फैजू और सृति की वापसी हुई लेकिन एक स्टंट से ये डिसाइड करना था कि दोनों में से कौन रहेगा। इसमें फैजू ने बाजी मार ली और शो में एक बार फिर वापस आ गए।