Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 12 Update: रोहित शेट्टी ने सबको टियर गैस से किया परेशान, दम घुटते ही इस कंटेस्टेंट ने खड़े किए हाथ

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 10:59 AM (GMT+05:30)

    Khatron Ke Khiladi 12 3rd September 2022 Update खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का शनिवार का एपिसोड कंटेस्टेंट्स के लिए कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स से भरा रहा। ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 12, 3rd September 2022 Update, Instagram
    Khatron Ke Khiladi 12, 3rd September 2022 Update, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का शनिवार का एपिसोड रोहित शेट्टी के गिफ्ट्स के साथ हुआ। गिफ्ट बॉक्स देख सबको खुशी तो हुई, लेकिन बाद में पोपट भी हो गया क्योंकि ये गिफ्ट उनके लिए फियर फंदा लेकर आया और रोहित ने सबको एक-एक फियर फंदा दे दिया। शो का पहला टास्क जान निकाल देने वाला था क्योंकि इस टास्क ने सबकी सांसें रोक दी।

    रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे हमेशा शिकायत करते हैं कि उन्हें कोई भी टास्क साथ करने को नहीं दिया जाता तो इस बार वे उनकी कंप्लेन भी दूर करने वाले हैं। होस्ट की इन बातों को सुन सभी शॉक्ड हो गए। रोहित ने आगे कहा कि पहले टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को एक कमरे में बंद कर दिया जाएगा, जिसका नाम रोहित की पाठशाला है और फिर टियर गैस छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह फियर फंदा वीक है और जो भी टास्क पूरा करेगा उसका फियर फंदा टैग हट जाएगा।

    इस टास्क के शुरू होते ही जैसे ही बंद कमरे में टियर गैस छोड़ी गई। सभी सेलेब्स की हालत खराब होने लगी। सभी का खांस-खांसकर बुरा हाल हो गया। इस टास्क को सबसे पहले प्रतीक सहजपाल ने क्विट किया। इसके बाद राजीव अदातिया और कनिका मान बाहर आ गए। फिर मोहित मलिक कमरे से बाहर निकले। इनके बाद जन्नत जुबैर और रुबीना दिलैक ने भी घुटने टेक दिए और बाहर आ गईं। अंत में कमरे में सिर्फ तुषार कालिया और निशांत भट्ट बचे। इन दोनों में से तुषार बाहर आए और इस तरह निशांत ये टास्क जीत गए।

    शो में आगे तुषार और राजीव के बीच डांस का मुकाबला भी देखने को मिला। इसके बाद सभी को अगला टास्क करना था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक पॉइंट से दूसरे तक जाना था, वो भी रस्सी पर चलते हुए और फ्लैग्स कलेक्ट करने थे। इस टास्क को निशांत के अलावा सभी सेलेब्स ने परफॉर्म किया, लेकिन जीत तुषार की हुई।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    प्रतीक सहजपाल को रोहित शेट्टी ने लगाई लताड़

    खतरों के खिलाड़ी में एक बार फिर रोहित प्रतीक के बर्ताव से परेशान नजर आए। टास्क के दौरान प्रतीक के अपमानजनक और अहंकारी टोन में बात करने पर रोहित भड़क गए और उन्हें कसकर डांट लगाई।

    जानवरों से भरे बॉक्स में रखा सिर

    अगले टास्क में जानवरों से भरे बॉक्स में कंटेस्टेंट्स को अपना सिर रखकर जमीन पर खिसकते हुए एक प्वाइंट से दूसरे तक ले जाना था। इस टास्क को जन्नत जीत गईं और तुषार व निशांत के साथ वो भी फियर फंदे से बच गईं।