यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: अर्चना गौतम पर लगा क्रू मेंबर को जबरन Kiss करने का आरोप, रोहित शेट्टी ने किया बाहर
Khatron Ke Khiladi 13 अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 से पॉपुलैरिटी मिली। इस शो में एक्ट्रेस फाइनलिस्ट रहीं। बिग बॉस में रहते हुए अर्चना गौतम ने जनता को खूब ...और पढ़ें

HighLights
- खतरों के खिलाड़ी 13 से एविक्ट हुईं अर्चना गौतम
- अर्चना गौतम पर जबरन किस करने का लगा आरोप
- रोहित शेट्टी ने अर्चना गौतम को दिखाया बाहर का रास्ता
नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Archana Gautam Eliminated: स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। खतरनाक स्टंट के साथ कंटेस्टेंट्स दर्शकों को अपनी मस्तियों से एंटरटेन भी कर रहे हैं। अभी तक कई कंटेस्टेंट्स का शो से पत्ता साफ हो गया है और अब इसमें अर्चना गौतम (Archana Gautam) का भी नाम जुड़ गया है।
'बिग बॉस 16' के बाद अर्चना गौतम 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर चर्चा में हैं। वह खतरनाक स्टंट्स के साथ-साथ लोगों को एंटरटेन भी कर रही हैं। हालांकि, अब एक वीडियो सामने आया है, जो शायद उनके चाहने वालों को हैरान परेशान कर सकता है।
क्या खतरों के खिलाड़ी 13 से एलिमिनेट हुईं अर्चना गौतम?
सोशल मीडिया पर 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित शेट्टी, अर्चना गौतम को शो से निकालते हुए दिख रहे हैं। हुआ यूं कि अर्चना गौतम पर रोहित शेट्टी के क्रू मेंबर ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उन्हें एक रील के लिए जबरन किस करने की कोशिश की।
वीडियो में रोहित शेट्टी कहते दिख रहे हैं, "एक इंसिडेंट हुई। रूल के अनुसार अब आप (अर्चना) शो जारी नहीं रख सकती हैं। आप शो की भागीदारी नहीं हो सकती हैं।"
View this post on Instagram
अर्चना गौतम का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से निकलने के लिए कहा, अर्चना रोने लगीं। अर्चना ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। वह शख्स उन्हें फंसा रहा है। इसके बाद अर्चना वहां से रोते हुए चली जाती हैं। हालांकि, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि वाकई अर्चना को शो से निकाल दिया गया या फिर ये सिर्फ उनके साथ प्रैंक था।
इस हफ्ते कौन हुआ एलिमिनेट?
'खतरों के खिलाड़ी 13' के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को एविक्ट कर दिया गया। डेजी शाह, नायरा बनर्जी और अर्चना गौतम के बीच फियर फंदा टास्क हुआ था। डेजी शाह ये टास्क हार गईं और उनका सफर खत्म हो गया। डेजी को मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा था।